फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Based Voter ID Card Fell , returned dispirited voters

वोटर आईडी आधार कार्ड फेल, मायूस लौटे मतदाता

Sat, 17 Oct 2015 10:24 PM IST
Bilsnda
Bilsnda Updated Sat, 17 Oct 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
Based Voter ID Card Fell , returned dispirited voters

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदान के दौरान तमाम लोग मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए। जबकि इनके पास वोटर आईडी, आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र आदि भी था। बावजूद इन्हें मतदान करने से रोक दिया गया, क्योंकि इनके नाम मतदाता सूची में या तो गलत अंकित थे या फिर सूची से नाम गायब कर दिए गए।

विज्ञापन

तीसरे चरण में शनिवार को हुए मतदान के दौरान तमाम मतदाता हलकान दिखे। बिलसंडा ब्लाक के पसिगंवा में बुजुर्ग मालती देवी लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचीं। हाथ में पहचान पत्र भी था, लेकिन मतदान अधिकारी ने सूची में नाम न होने पर उन्हें वापस जाने को कह दिया। तमतमाती हुई मालती देवी दुबारा राशन कार्ड लेकर पहुंची, लेकिन इस बार भी उनका नाम मतदाता सूची न होना बताकर उन्हें मतदान से रोक दिया। इसी ब्लाक गांव लिलहर मुड़िया गांव में तमाम ग्रामीण मतदान केंद्र पहुंचे, लेकिन मतदान केंद्र में मौजूद मतदाता सूची में नाम न होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा। बबूरा गांव के सियाराम के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पहचान पत्र होने के बावजूद उनका नाम मतदाता सूची में गलत होने के कारण उन्हें वोट डालने से वंचित होना पड़ा।
विज्ञापन

बीसलपुर ब्लाक के शहजबाजपुर मतदान केंद्र पर तो करीब 51 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में गलत दर्ज किए गए थे, इन सभी को वोटिंग करने से रोक दिया गया। जिसको लेकर ग्रामीणों में खासा रोष देखा गया। कुछ ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मतदान केंद्र का निरीक्षण करने आए अधिकारियों से भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed