{"_id":"61eadf8bc05a8666295330dc","slug":"barkhera-swami-pravaktanand-bisalpur-vivek-verma-pilibhit-news-bly473215716","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरखेड़ा में स्वामी प्रवक्ता नंद, बीसलपुर में राम सरन वर्मा के बेटे विवेक को भाजपा का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरखेड़ा में स्वामी प्रवक्ता नंद, बीसलपुर में राम सरन वर्मा के बेटे विवेक को भाजपा का टिकट
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा ने शुक्रवार को जिले की चारों विधानसभा सीटों के अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। दो मौजूदा विधायकों के टिकट कटे हैं। बरखेड़ा में विधायक किशनलाल राजपूत की जगह स्वामी प्रवक्ता नंद को उम्मीदवार बनाया गया है। बीसलपुर में मौजूदा विधायक रामसरन वर्मा की जगह उनके बेटे विवेक वर्मा को मैदान में उतारा गया है। पूरनपुर और पीलीभीत सदर के मौजूदा विधायक अपना टिकट बचाने में सफल रहे। भाजपा ने पूरनपुर से बाबू राम पासवान और पीलीभीत सदर से संजय गंगवार पर ही भरोसा जताया है।
भाजपा ने शुक्रवार शाम को चौथे चरण के चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा की। बाकी पार्टियां भाजपा के उम्मीदवारों पर ही निगाहें लगाई बैठीं थीं। सूची जारी होते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई जब दो मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की बात सामने आई। कई विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों के टिकट कटने के बाद पीलीभीत के मौजूदा विधायकों की धड़कनें भी तेज हो रही थीं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि यहां भी मौजूदा विधायकों के लिए टिकट की राह आसान नहीं होगी। शुक्रवार शाम को सारी अटकलों पर विराम लग गया जब दो मौजूदा विधायकों के टिकट कट गए। बरखेड़ा की सीट पर किशनलाल राजपूत पार्टी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। भाजपा ने वर्ष 2012 में भाजपा के ही टिकट पर चुनाव लड़ चुके स्वामी प्रवक्तानंद को मैदान में उतारा है। बीसलपुर में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राम सरन वर्मा अपने बेटे को पार्टी में आगे कर सकते हैं। उनके बेटे विवेक वर्मा का टिकट फाइनल हुआ। पूरनपुर में मौजूदा विधायक बाबू राम पासवान और सदर तहसील से संजय गंगवार पार्टी का भरोसा जीतने में कामयाब रहे। इन्हें दोबारा मौका मिला है।
इसमें प्रोफाइल मिलेंगे जो इनसेट करने हैं--