{"_id":"62aa3bb6762e673b4976b65b","slug":"bareilly-s-youth-shot-dead-in-ilabans-fair-pilibhit-news-bly48838787","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाबांस मेले में बरेली के युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाबांस मेले में बरेली के युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
ओमप्रकाश का फाइल फोटो।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एक लड़की को लेकर कुछ दोस्तों में विवाद हुआ। इसके बाद बुधवार को इलाबांस के देवी के मेले में आए बरेली के युवक की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नामजद कराए गए छह में से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बरेली के मोहल्ला सिकलापुर निवासी नन्हेलाल लोधी ने बताया कि वह अपने बड़े भाई 38 वर्षीय ओमप्रकाश के साथ 13 जून को दियोरिया कोतवाली के गांव इलाबांस का देवी मेला देखने आया था। उसके भाई ओमप्रकाश उर्फ हनुमान मजदूरी करते हैं। वे दोनों लोग मेला परिसर में तंबू लगाकर रह रहे थे।
मंगलवार की शाम सिकलापर, संजयनगर और आजमनगर बरेली के निवासी कुछ लोगों से उनके भाई ओमप्रकाश का एक लड़की के मामले को लेकर झगड़ा हो गया था। कुछ लोगों ने मौके पर समझौता करा दिया था लेकिन बुधवार को तड़के दूसरे पक्ष के लोग उसके भाई को टहलने की बात कहकर साथ ले गए थे। नन्हेलाल ने बताया कि वह अपने भाई से करीब 10 मीटर की दूरी पर सोया हुआ था। आंख खुलने पर जब भाई को नहीं देखा तो उसने आसपास लगे तंबुओं में रह रहे लोगों से भाई के बारे में पूछा। पता चला कि कुछ लोग उसके भाई को सड़क की ओर ले गए हैं।
विज्ञापन
नन्हेलाल तत्काल मौके पर पहुंचे मगर तब तक गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली ओमप्रकाश के सिर में लगी थी। नन्हेलाल ने बताया कि मौके पर मौजूद लोग धारदार हथियारों से लैस थे। हत्या करने के बाद वे खेतों की ओर भाग गए। नन्हेलाल ने बताया कि उसने सभी हमलावरों को पहचान लिया। सीओ प्रशांत सिंह दियोरिया और बिलसंडा पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार हत्या 315 बोर के तमंचे से की गई है। हमलावरों ने बिल्कुल सटाकर केवल एक गोली मारी, जिसमें ओमप्रकाश की मौत हेा गई।
सीओ ने बताया कि नन्हेलाल की तहरीर पर दियोरिया कोतवाली में बलवा और हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में बरेली के मोहल्ला संजय नगर निवासी रोहित, इसी मोहल्ले के कुदरू उर्फ राजेश, मोहल्ला आजमनगर निवासी विशाल, मोहल्ला सिकलापुर निवासी मोहित, सागर और राहुल को नामजद किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नामजद आरोपियों में दो तीन ऐसे हैं, जिनसे ओमप्रकाश के दोस्ताना संबंध थे। लड़की को लेकर बरेली में भी इनके बीच विवाद की बात सामने आई है।