{"_id":"601488960e7ba15801106a26","slug":"bareilly-news-worker-died-due-to-heart-attack-not-with-covid-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड के टीके से नहीं, हार्ट अटैक से हुई थी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड के टीके से नहीं, हार्ट अटैक से हुई थी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत
Sat, 30 Jan 2021 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Jan 2021 03:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विकास पुष्टाहार विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी, न कि कोविड का टीका लगने के कारण। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने यह बात स्पष्ट की। उन्होंने डॉक्टरों के पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुख्य बिंदु भी साझा किए। जांच के लिए विसरा और हार्ट संरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
बाल विकास पुष्टाहार विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कस्बा अमरिया निवासी 55 वर्षीय प्रतापराम को बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जिला महिला अस्पताल में कोविड का टीका लगाया गया था। शाम पांच बजे वह घर पहुंचे थे और आधे घंटे बाद बातचीत करते हुए ही अचानक तबीयत बिग गई थी। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
उनका तीन साल से हार्ट की बीमारी का बरेली से इलाज चल रहा था।
डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत का अंदेशा जताया था। लेकिन सुबह टीका और शाम को मौत हो जाने की खबर से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। आननफानन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रात में ही घर पहुंच गए थे। शव का रात में ही डॉ. सहिसपाल सिंह और डॉ .राकेश कुमार के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि पैनल से हुए पोस्टमार्टम में सामने आया है कि हार्ट का साइज बढ़ा हुआ था, वजन करीब 400 ग्राम निकला। हार्ट के बाएं हिस्से के पीछे की सतह मोटी थी। काटकर देखा तो उसमें खून के थक्के जमे मिले। फेफड़े सिकुड़ चुके थे। उन्हें दबाने पर रक्त मिला द्रव्य बाहर निकल रहा था। समस्त आंतरिक अंग स्टमक, आंत आदि सिकुड़ चुके थे। विसरा एवं हार्ट संरक्षित किया गया है। कोविड वैक्सीन का मौत से कोई संबंध नहीं है। वैसे भी जिस वॉयल से प्रतापराम को टीका लगाया गया था, उसी से नौ अन्य स्वास्थ्यकर्मी को भी टीका लगा था। उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।
एसओ अमरिया उदयवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। वह अंतिम संस्कार के लिए शव गृह जनपद पिथौरागढ़ उत्तराखंड ले गए। कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शव का बृहस्पतिवार रात को ही दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया था। इसकी रिपोर्ट मिल चुकी है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हार्ट की पुरानी बीमारी से होने की पुष्टि हुई है। कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।
- पुलकित खरे, डीएम