फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bar Council elections: Over 85 percent voter turnout in the district.

बार काउंसिल चुनाव : जिले में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान

Sun, 01 Feb 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bar Council elections: Over 85 percent voter turnout in the district.
कोर्ट परिसर में मतदान के लिए कतार में खड़े अ​धिवक्ता। संवाद
पीलीभीत। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के चुनाव के दूसरे दिन शनिवार को भी अधिवक्ताओं ने पूरे जोश के साथ मतदान किया। जिले भर में 85 प्रतिशत मतदान के साथ यूपी के कुल 333 प्रत्याशियों के भाग्य को मतपेटियों में बंद कर दिया। मतदान के चलते सुनगढ़ी, कोतवाली समेत अन्य थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 10 बजे कड़ाके की सर्दी के बीच मुख्यालय पर बने 16 बूथों पर निर्धारित समय पर मतदान शुरु हुआ। अधिवक्ता अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने पहुंचे। पीलीभीत और पूरनपुर के 1307 मतदाताओं में से शनिवार को 694 ने वोट डाले, जबकि शुक्रवार को 421 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस तरह कुल मिलाकर 1307 के सापेक्ष 1115 मतदाताओं ने वोट डाले। उधर, बीसलपुर में 286 मतदाताओं में से 120 ने वोट डाले। जबकि गत दिवस 140 ने मतदान किया था।
विज्ञापन

इस तरह बीसलपुर में 286 के सापेक्ष 260 वोट पड़े। जिले भर में 1593 मतदाताओं के मुकाबले 1375 ने वोटिंग की। कुल मिलाकर 86.31 प्रतिशत वोट पड़े। पीठासीन अधिकारी अपर जिला जज छांगुर राम की मौजूदगी में मतदान टीम ने मतपेटियों को सील कराया। इधर प्रत्याशियों की ओर से कैंप में दिन भर चुनावी गहमागहमी नजर आई। सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed