फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bar Association

तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव 25 फरवरी को

Tue, 16 Feb 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
bar Association
बीसलपुर। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के कार्यक्रम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव 25 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी कौशल दुबे ने बताया कि सोमवार से चुनावी कार्यवाही शुरू हो गई। पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 17 फरवरी को नामांकन कराया जाएगा। 19 फरवरी को नामांकन पत्रों पर आपत्तियां ली जाएंगी। 20 फरवरी को आपत्तियों का निस्तारण होगा। उसी दिन इच्छुक उम्मीदवारों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। फिर उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 25 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम को मतगणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सह सचिव, गवर्निंग काउंसिल सीनियर और गवर्निंग काउंसिल जूनियर समेत नौ पदों पर मतदान तहसील परिसर में होगा। कुल 147 मतदाता भाग लेंगे। राजकुमार शुक्ला, रमेश चंद्र गुप्ता को सहायक चुनाव अधिकारी, विमल किशोर मिश्रा, मुकेश शुक्ला और आमोद रायजादा को चुनाव सहायक बनाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed