फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ban on the operation of buses for Ayodhya, devotees will now have to wait

Pilibhit News: परचून की दुकान में नकब लगाकर आठ लाख रुपये और सामान चोरी

Wed, 24 Jan 2024 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ban on the operation of buses for Ayodhya, devotees will now have to wait
ग्राम दौलतपुर पटृटी में चोरी की घटना की जानकारी लेती पुलिस व लगी भीड़ । संवाद
बरखेड़ा। चौराहे पर स्थित परचून की दुकान में मंगलवार की देर रात नकब लगाकर चोरों ने दुकान में रखी लाखों की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी को घटना की जानकारी सुबह के वक्त हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी निवासी किराना व्यापारी रामौतार गुप्ता की मुख्य चौराहे पर किराने की दुकान है। बकौल व्यापारी- मंगलवार को दो व्यापारियों ने उन्हें आठ लाख रुपये नकद दिए थे। रात आठ बजे वह अपनी दुकान में ही सारा रुपया छोड़कर सामने स्थित घर चले गए। बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे और दुकान का शटर खोलकर भीतर दाखिल हुए तो दुकान का सारा सामान उलटा पलटा पड़ा था। तब उन्हें दुकान में चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

दुकान के पीछे स्थित खेत की ओर से चोरों ने नकब लगाया था। चोर दुकान में रखे सिगरेट के गत्ते, रिफाइंड का पीपा, तेल का पीपा, चीनी और मैदा की बोरी समेत काफी सामान चुरा ले गए। व्यापारी का कहना है कि चोर दुकान में रखे आठ लाख रुपये भी चुरा ले गए। उन्होंने मामले की शिकायत बरखेड़ा पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। व्यापारी ने गांव के एक व्यक्ति और उसके पुत्रों पर चोरी का आरोप लगाते हुए मामले की लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद डॉग स्कवॉयड टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। व्यापारी ने गांव के युवक और उसके पुत्रों पर चोरी का आरोप लगाते हुए मामले की लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर के आधार पर सुमित पांडे, पिंटू पांडे, रजित पांडे,शोभित पांडे और अनुज पांडे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।




पुलिस पिकेट की भी रहती है चौराहे पर तैनाती
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर व्यापारी की दुकान है वहां रात में डायल 112 के साथ थाने के पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी रहती है। डायल 112 तो गश्त करती है। मगर ड्यूटी पर तैनात सिपाही कभी कभार ही आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed