{"_id":"5960da9d4f1c1b87308b45cc","slug":"baba-gaurishankar-s-journey-from-kachla-will-start-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा कछला से बाबा गौरीशंकर का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा कछला से बाबा गौरीशंकर का सफर
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 08 Jul 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
गाौरीश्ांकर मंिददिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा रविवार से शुरू हो जाएगी। बदायूं के कछला घाट से जल भरकर कांवड़िये बाबा गौरीशंकर पर अभिषेक करेंगे। खासकर युवा कांवड़ियों में पहले से अधिक उत्साह इस बार देखा जा रहा है। कछला घाट रवाना होने से एक दिन पहले इसकी तैयारियां जोरशोर से की जाती रहीं। जिसको लेकर मंदिर से बाजार तक सावन माह के आगमन का आभास कराते रहे।
जिले के अधिकांश कांवड़िये बदायूं के कछला घाट से जल लाकर बाबा गौरीशंकर मंदिर में अभिषेक करते हैं। सावन की शुरूआत सोमवार से हो रही है। पहले सोमवार को जल चढ़ाने वाले कांवड़िये रविवार सुबह गौरीशंकर मंदिर में दूध की धार लगाने और पूजापाठ कर वहीं से कछला घाट को रवाना होंगे। इसमें डाक कांवड़ (24 घंटे में पैदल यात्रा पूरी करने वालों) की संख्या अधिक रहेगी। मोहल्ला खकरा से करीब सवा सौ कांवड़िए बाइक से आएंगे-जाएंगे। वहीं होली चौराहा से करीब तीन सौ कांवड़ियों का जत्था डाक कांवड़ लेकर कछला जा रहा है। इसके अलावा भी कई अन्य इलाकों से शिवभक्त कछला के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान साउंड सिस्टम को लेकर भी तैयारी जोरों पर की गई है। न्यायालय और सरकार के आदेशों का अनुपालन करते हुए यात्रा को पूरा करने की योजना युवा कांवड़ियों ने बनाई है। भजनों पर थिरकते हुए यात्रा की जाएगी। उधर, शनिवार को बाजार में भी रौनक बढ़ी। कांवड़िए गमछा, त्रिशूल, टीशर्ट, कांवड़ के वस्त्र आदि सामान की खरीदारी करते रहे, जोकि देर शाम तक जारी रही। व्यापारियों की ओर से पहले सोमवार को जलाभिषेक करने वालों की संख्या आठ सौ से हजार के आसपास आंकी जा रही है।