फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BA student committed suicide by consuming poison by posting six on Instagram

पिता की डांट से गुस्साएं बीए के छात्र ने खाया जहर, मौत

Sun, 12 Jun 2022 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
BA student committed suicide by consuming poison by posting six on Instagram
बीसलपुर/पीलीभीत। इंस्टाग्राम पर लगातार छह पोस्ट करने के बाद बीए के छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार का कहना है कि पढ़ाई को लेकर पिता की डांट के बाद छात्र ने यह कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया पर रास्ते में ही छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद छात्र की पोस्ट चर्चा का विषय बनी हैं। आखिरी पोस्ट में उसने लिखा- सॉरी मम्मी-पापा मै जा रहा हूं। इसके साथ ही गीत बज रहा है, मैनू माफ करिए मां मेरी... मैं इस जन्म में तेरा हो न पाया।
विज्ञापन

कोतवाली बीसलपुर के गांव खांडेपुर निवासी पुष्प कुमार का 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बरेली के एक कॉलेज में बीए का छात्र था। अंकित के चाचा पवन पटेल ने बताया कि अंकित का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह नौ बजे उसके पिता ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर अंकित बीसलपुर चला आया और बस स्टैंड के पास सुबह 11 बजे उसने जहर खा लिया। जानकारी होने पर उसे बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब तीन बजे जिला अस्पताल में डाक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed