{"_id":"579f82404f1c1b6f152b92c7","slug":"azam-s-comments-piqued-accountant-will-strike-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम की टिप्पणी से खफा लेखपाल आज करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम की टिप्पणी से खफा लेखपाल आज करेंगे हड़ताल
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री आजम खां की टिप्पणी से खफा लेखपालों ने सड़क पर उतरकर लेखपालों ने मंगलवार को हड़ताल पर रहकर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है।
मुरादाबाद में एक नगर पालिका परिषद भवन के शिलान्यास के दौरान नगर विकास मंत्री आजम खां ने लेखपालों पर टिप्पणी की थी। कैबिनेट मंत्री की इस टिप्पणी से जिले के लेखपालों में नाराजगी है। प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों ने इसके विरोध में मंगलवार को हड़ताल पर रहकर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष अशोक गंगवार और मंत्री राधेकृष्ण ने संयुक्त बयान जारी कर बताया है कि ऑटो रिक्शा चालक की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने लेखपाल को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहकर अपमानित किया है। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को जिले की तीनों तहसील मुख्यालयों पर हड़ताल पर रहकर लेखपाल धरना-प्रदर्शन करेंगे। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम/एसडीएम को सौंपेंगे। हड़ताल और धरना-प्रदर्शन की सूचना लेखपाल संघ ने जिलाधिकारी को भी दे दी है।