फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Attempt of forced conversion in a village near India-Nepal border, women and children beaten up

Pilibhit News: जबरन धर्मांतरण की कोशिश, महिला और बच्चों को पीटा

Fri, 16 May 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 16 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Attempt of forced conversion in a village near India-Nepal border, women and children beaten up
पीलीभीत। भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में जबरन धर्मांतरण कराने वाले सक्रिय हैं। एक गांव निवासी महिला और उसके बच्चों के मसीह समाज स्वीकार न करने पर पादरी और अन्य आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म का भी प्रयास किया। पीड़िता ने एसपी के सामने पेश होकर गुहार लगाई। इसके बाद हजारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन






हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी के आदेश पर हजारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 12 मई को वह अपनी नाबालिग पुत्री के साथ घर पर थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही सतनाम सिंह, बलवंत सिंह, अर्जुन सिंह, मलकीत सिंह, सुरजीत सिंह, सुमित्रा कौर, बलवंत सिंह, मलकीत सिंह समेत कई लोग पादरी के साथ एक राय होकर सुबह करीब 10:30 बजे घर में घुस आए।
विज्ञापन

आरोपियों ने कहा कि हम तुम्हें ईसाई बनाकर ही छोड़ेंगे। उसने व बच्चों ने विरोध किया तो आरोपियों ने बुरी नियत से नाबालिग पुत्री के कपड़े फाड़ दिए। पास्टर अर्जुन सिंह, मलकीत सिंह उसे खेतों में खींच ले गए और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह पुत्री को छुड़वाया, इस पर आरोपियों ने पुत्री के सिर पर लाठी से वार कर घायल कर दिया। आरोपियों की ओर से जबरन धर्मांतरण और दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति को मकान बनवाने का लालच देकर कराया धर्मांतरण
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके पति को दो लाख रुपये देने और मकान बनवाने का लालच देकर जबरन सिख से ईसाई धर्म स्वीकार कराया जा चुका है। आरोप है कि लंबा समय बीतने के बाद भी आरोपियों की ओर से कुछ भी नहीं दिया गया। आरोपियों ने बच्चों के साथ उस पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया, लेकिन वह किसी भी कीमत पर अपना धर्म नहीं छोड़ना चाहती है। पति को दोबारा सिख धर्म में वापस लाना चाहती है। इन बातों का दर्ज रिपोर्ट में जिक्र किया गया है।
गांव में न रहने की मिल रही धमकियां
पीड़िता का आरोप है कि जबरन दबाव डालने के बाद भी उसने धर्म परिवर्तन नहीं किया। इसपर आरोपियों ने गांव में स्थित उसका घर गिरवा दिया। इसके बाद गांव में न रहने की धमकियां दी जाने लगीं। आरोपियों की दहशत के चलते पीड़ित परिवार खेत में बने घर पर रहने पर मजबूर है।

पुलिस-प्रशासन धर्मांतरण न होने का करता रहा दावा
हजारा क्षेत्र में जबरन धर्मांतरण कराने का मामला पूर्व से ही सामने आता रहा है। क्षेत्रीय लोग खुलकर इसके विरोध में भी उतरे थे। पूर्व में सिख समुदाय की ओर से मामले में शिकायत भी की गई, लेकिन पुलिस-प्रशासनिक अफसर धर्मांतरण न होने का दावा करते रहे। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सच्चाई सामने आई। अब क्षेत्रीय लोग खुलकर धर्मांतरण की कलई खोलने को तैयार हैं। कई गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed