फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Around 500 people fall sick in Rohania

रोहनिया गांव के सैकड़ों लोग वायरल की चपेट में

Sun, 27 Aug 2017 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Sun, 27 Aug 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
Around 500 people fall sick in Rohania
sick

स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते गांव रोहनिया में पिछले एक सप्ताह से फैला वायरल बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्राम प्रधान की मानें तो करीब 500 लोग बुखार की चपेट में हैं। इसके बावजूद सेहत महकमा बेखबर बना हुआ है। गांव रोहनिया में एक सप्ताह से वायरल पैर पसारे है। ग्रामीणों ने उसी समय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने अब तक गांव की ओर रुख करने की जहमत नहीं उठाई है, जिससे बुखार ने गंभीर रूप से धारण कर लिया है। रोजाना बुखार पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ग्राम प्रधान जंगबहादुर वर्मा की माने तो उनके गांव में इस समय लगभग 500 लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव में अरविंद का पुत्र 12 वर्षीय राहुल, पुत्री 10 वर्षीय बबली, छोटी पुत्री आठ वर्षीय चांदनी, छोटा पुत्र छह वर्षीय अमनदीप, सर्वेश का 11 वर्षीय पुत्री कुलदीप, पुत्री नौ वर्षीय ममता, मझली पुत्री सात वर्षीय सविता, छोटी पुत्री पांच वर्षीय कविता, छोटा पुत्र चार वर्षीय राहुल, राजीव का छह वर्षीय पुत्र आकाश, छोटा पुत्र चार वर्षीय मोहित और ब्रजेश का पुत्र पांच वर्षीय अमूल बुखार की चपेट में हैं। इसके अलावा रमेश की पुत्री तीन वर्षीय करीना, जोगराज का पुत्र चार वर्षीय आलोक, पुत्री छह वर्षीय रागिनी, बड़ी पुत्री नौ वर्षीय शैली, कुंदनलाल की पत्नी हेमा, राधेश्याम का पुत्र 18 वर्षीय जितेंद्र, प्रभुदयाल की पुत्री 10 वर्षीय मंजू, खेमकरनलाल, महीपाल की पुत्री सात वर्षीय बबली, दूसरी पुत्री पांच वर्षीय रीमा, राजेश की पुत्री सात वर्षीय टिवंकल, दूसरी पुत्री तीन वर्षीय काजल, रमेश की पुत्री रामदेवी, अजीत का पुत्र दो वर्षीय देवेंद्र, राजवीर का पुत्र दो वर्षीय दीपक, पंचम की पुत्री सुशीला, जंगबहादुर का पुत्र 21 वर्षीय गंगाप्रकाश, पुत्री 18 वर्षीय शारदा, मझली पुत्री 15 वर्षीय आरती, छोटी पुत्री 14 वर्षीय अनीता, छोटा पुत्र 10 वर्षीय गुड्डू, राजाराम का 12 वर्षीय पुत्र अमरदीप, बड़ी पुत्री नौ वर्षीय आरती, छोटी पुत्री सात वर्षीय शीतल, बेंचेलाल का पुत्र 16 वर्षीय नरेश और छोटा पुत्र आठ वर्षीय राहुल भी बुखार की चपेट में हैं। इसके अलावा वीरसहाय की पुत्री सात वर्षीय शीतल, पुत्र चार वर्षीय नागेश, रईस खां, जहीर का चार वर्षीय पुत्र रेहान, पुत्री तीन वर्षीय सोनम, वसी खां का पुत्र 11वर्षीय शमीम, राचंद्र की पुत्री 10 वर्षीय गीता, पुत्र आठ वर्षीय जगतपाल, शौकत का पुत्र तीन वर्षीय जुनैद, नेमचंद की पुत्री सीमा, महेश की पुत्री तीन वर्षीय बरखा, चार वर्षीय पुत्र अनुकूल, हीरालाल का 17 वर्षीय पुत्र सुबनेश, रामबहादुर की पत्नी रामबेटी, रामाधार का पुत्र पांच वर्षीय आयुष, रामाधार की पत्नी रीना, रिजजवान की पुत्री आठ वर्षीय इरम, आरिफ, ताज मोहम्मद का पुत्र 15 वर्षीय इरफान, ब्रजेंद्र का पुत्र तीन वर्षीय पुत्र धनवीर, जसविंदर का पुत्र सात वर्षीय रणवीर, पांच वर्षीय पुत्री पूजा, रामभरोसे की पत्नी फूलमती, राजवीर, मोहम्मद शरीफ की पुत्री 15 वर्षीय शकिस्ता और दूसरी पुत्री चार वर्षीय हिबा भी चपेट में हैं। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने गांव रोहनिया में वायरल बुखार की जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि सोमवार को गांव में टीम भिजवाई जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed