फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Army soldier Manish died of a heart attack in assam

Pilibhit News: सेना के जवान मनीष की असम में हार्ट अटैक से मौत, सोमवार को गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Sun, 14 Dec 2025 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Dec 2025 05:41 PM IST
सार

गांव सिद्धनगर निवासी मनीष उर्फ जितेंद्र सेना में थे। वर्तमान में उनकी तैनाती असम के तेजपुर में थी। वहां रविवार को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। सेना के अफसरों ने उनके परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन
Army soldier Manish died of a heart attack in assam
सैनिक मनीष का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिद्धनगर निवासी मनीष उर्फ जितेंद्र की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सेना के जवान थे। वर्तमान में उनकी तैनाती असम में थी। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। वहां से उनका पार्थिव शरीर गांव लाया जा रहा है। सोमवार सुबह तक शव घर पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


गांव सिद्धनगर निवासी विश्वनाथ प्रसाद के बड़े पुत्र मनीष की वर्ष 2012 में भारतीय सेना में नियुक्ति हुई थी। वर्तमान में उनकी तैनाती असम के तेजपुर क्षेत्र में थी। रविवार को मनीष के निधन की सूचना पर परिजन में कोहराम मच गया। मनीष के पिता ने बताया कि रविवार को ग्राम प्रधान ने हार्ट अटैक से मनीष के निधन होने की सूचना दी। बाद में सेना के अफसरों ने पुत्र का शव लेकर असम से रवाना होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


मनीष कुछ महीने पहले छुट्टी पर घर आए थे। उसके बाद 21 सितंबर को वापस गए थे। उनका छोटा भाई आशीष संपूर्णानगर चीनी मिल में संविदा पर तैनात है। चाचा शिवनाथ रोजगार सेवक हैं। मनीष की शादी पलिया क्षेत्र के गांव देवीपुर में हुई थी। उसके छह साल की पुत्री है। परिवार में पत्नी, पिता और मां सुलहश्री देवी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed