फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Arms get license People began arriving for

शस्त्र लाइसेंस पाने के लिए पहुंचने लगे लोग

Thu, 03 Mar 2016 11:10 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 03 Mar 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक भले ही हट गई हो, लेकिन अभी तक प्रशासन के पास इसका कोई आदेश नहीं आया है। बावजूद इसके इच्छुक लोग शस्त्र कार्यालय के चक्कर लगाने लगे हैं। इतना ही नहीं इसके लिए फार्म भी खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

नए शस्त्र लाइसेंस जारी करने पर करीब तीन साल से रोक लगी हुई है। हाईकोर्ट के आदेश से लगी रोक के कारण जिला प्रशासन के बाद जिले के सभी 14 थानों की करीब 1345 फाइलें लंबित पड़ी हैं, जिनकी वैधता भी समाप्त हो गई है। यदि लाइसेंस जारी होने की प्रक्रिया शुरू होती है तो इन आवेदकों को थाना और राजस्व प्रशासन से पुन: रिपोर्ट लगवानी पड़ेगी। करीब एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर हाईकोर्ट से लगी रोक हटाने की खबर वायरल होने के बाद से शस्त्र लाइसेंस चाहने वालों ने प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि जिला प्रशासन के पास इस बावत अब तक कोई आदेश नहीं आया है, बावजूद इसके लोग जानकारी करने के साथ आवेदन फार्म भी खरीद रहे हैं। पिछले तीन दिनों में यहां करीब एक दर्जन फार्म बिक चुके हैं।
विज्ञापन

नए शस्त्र लाइसेंस जारी करने पर रोक हटने की कोई जानकारी नहीं है और न ही अब तक इस संबंध में कोई आदेश ही आया है। जहां तक फार्म बिक्री की बात है उसपर कोई रोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मासूम अली सरवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed