{"_id":"67a51fa88130acd93b0ccc00","slug":"answers-to-15-questions-in-digital-awareness-paper-are-wrong-pilibhit-news-c-4-lko1064-575982-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डिजिटल जागरूकता के पेपर में 15 सवालों के जवाब गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डिजिटल जागरूकता के पेपर में 15 सवालों के जवाब गलत
Fri, 07 Feb 2025 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
बरेली। गणित के पेपर में संगीत के प्रश्न पूछने के बाद अब रुविवि प्रशासन ने एनालिटिकल एबिलिटी एंड डिजिटल अवेयरनेस की परीक्षा में 15 गलतियां की है। यह सभी गलतियां प्रश्नों के विकल्प में थे। ऐसे में कोई भी विकल्प चुनो, जवाब गलत होने की आशंका है। फिलहाल गलत प्रश्नपत्र के आधार पर ही परीक्षा करवा ली गई।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय और काॅलेजों में सेमेस्टर परीक्षा चल रही है। बुधवार को बीए पंचम सेमेस्टर की डिजिटल जागरूकता की परीक्षा थी। दूसरी पाली में हुई इस परीक्षा के प्रश्न पत्र में कई गलतियां थीं। प्रश्न पत्र बंटा तो उसके पहले पेज पर सेमेस्टर प्रथम छपा हुआ था। परीक्षार्थियों ने कहा कि वह पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे हैं। उनको गलत पेपर दे दिया गया है। परीक्षार्थियों ने कक्ष निरीक्षकों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने संबंधित विषय के शिक्षकों से बात की और फिर से बताया कि प्रिंटिंग में गलती हो गई है। यह पांचवे सेमेस्ट का ही प्रश्न पत्र है। उसके बाद परीक्षार्थी शांत हुए और परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षार्थियों के होश तब उड़े जब उन्होंने बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर के विकल्प गलत छपे हुए देखे। इसके साथ ही कुछ सवालों को दोहराया गया था। गलत प्रश्नपत्र को देख कर परीक्षार्थियों ने कक्ष निरीक्षकों से कहा तो उन्होंने कहा कि सवाल सही हों, उनके उत्तर लिख दो। कुछ परीक्षार्थियों ने किसी तरह से पेपर हल किया। जबकि कुछ परीक्षार्थियों ने पेपर को बिना हल किए ही जमा कर दिया। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका।
इनसेट-
क्या जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई?
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के दौरान छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। गलत प्रश्नपत्र का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले एमएससी गणित के पेपर में संगीत के सवाल आए थे। उसके बाद भी सिर्फ एक सेवानिवृत प्रोफेसर पर कार्रवाई कर मामला रफा-दफा कर दिया गया। इस तरीके की गड़बड़ियों का जवाब देने से परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह लगातार बच रहे हैं।