फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Another report against the dismissed employee of the CMO office.

Pilibhit News: सीएमओ कार्यालय के बर्खास्त कर्मचारी पर एक और रिपोर्ट

Thu, 02 Jul 2026 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Another report against the dismissed employee of the CMO office.
पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग के दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़े के मामले में सीएमओ कार्यालय के बर्खास्त कर्मचारी अरुण कुमार मौर्या की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पूर्व सीएमओ और डिप्टी सीएमओ के फर्जी हस्ताक्षर कर विभागीय आदेश और अभिलेख तैयार करने का आरोप लगाकर सहायक शोध अधिकारी ने कर्मचारी अरुण मौर्या और उसके पिता रमाकांत मौर्या के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में तैनात सहायक शोध अधिकारी पीयूष कुमार सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 जून को प्राप्त एक शिकायत में शिकायतकर्ता भारती गंगवार ने मौर्या मेडिकल एजेंसी, छतरी चौराहा की ओर से जारी दो विभागीय बिल प्रस्तुत किए थे। इन दस्तावेजों की विभागीय स्तर पर जांच कराई गई।
विज्ञापन

जांच में बिलों पर अंकित तत्कालीन सीएमओ डॉ. आलोक कुमार व डिप्टी सीएमओ डॉ. ज्ञान प्रकाश के हस्ताक्षर और विभागीय मुहर फर्जी पाए गए। आरोप है कि इन्हीं के आधार पर कूटरचित विभागीय आदेश तैयार किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ कार्यालय की ओर से नामित सहायक शोध अधिकारी पीयूष कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। दस्तावेजों के परीक्षण के बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली में अरुण कुमार मौर्या और उसके पिता रमाकांत मौर्या के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अजय यादव ने बताया कि मामले में विवेचना के दौरान उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, आरोपी अरुण मौर्या और उसके परिवार पर सुनगढ़ी और थाना कोतवाली में धोखाधड़ी समेत अन्य मामले पहले से दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed