फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Another cow died in Parshurampur cow shelter

Pilibhit News: परशुरामपुर गोआश्रय स्थल में एक और गोवंश ने तोड़ा दम

Sat, 12 Aug 2023 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 12 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Another cow died in Parshurampur cow shelter
गोआश्रय स्थल छोड़ने के लिए ट्रैक्टर ट्राली पर डाले गए गोवंश।
कलीनगर। परशुरामपुर गोआश्रय स्थल में गोवंश की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार देर रात एक और गोवंश की मौत हो गई। इससे पहले सीवीओ के निरीक्षण के बाद दो गोवंशीय पशु मर गए थे। आठ गोवंश की इससे पहले मौत हो चुकी है। प्रशासन इन्हें झुठला रहा है। अधिकारियों की मानें तो आश्रय स्थल पर गोवंश के लिए हरा चारा, चोकर, भूसा और इलाज आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। इसके बावजूद तीन दिन से गोवंश की मौत क्यों हो रही है, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

माधोटांडा ग्राम पंचायत के मौजा परशुरामपुर स्थित गोआश्रय स्थल पर अधिकारी सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहे हैं। उनकी मानें तो यहां हरा चारा भी है, चोकर और भूसा भी। पशुओं को इलाज भी मिल रहा है। बावजूद इसके यहां हर रोज गोवंश की मौत हो रही है। अधिकारी गोवंश की मौत के मामले पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को सीवीओ के निरीक्षण कर लौटने के बाद से शनिवार सुबह तक तीन गोवंश की मौत हो गई। एक गोवंश ने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह पशु चिकित्सक के पोस्टमार्टम के बाद परिसर क्षेत्र में ही गड्ढा खोदकर शव को दवा दिया। सीवीओ ने अधिकारियों को सौंपी रिपोर्ट में महज एक गोवंश के बीमार होने के दावा किया था जबकि दो दिन में तीन गोवंश की मौत हो गई। प्रशासन खुद कटघरे में खड़ा दिखाई दे रहा है। आठ गोवंश की इससे पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवंश की कब्रगाह बन रहा परशुरामपुर गोआश्रय स्थल

गोआश्रय स्थल के लिए तीन हेक्टेयर जमीन इसलिए दी गई थी कि यहां गोवंश की बेहतर देखरेख होगी। गोवंश खुले में फलेगा फूलेगा। चोकर के लिए भरपेट चारे की भी व्यवस्था होगी, लेकिन लापरवाही के चलते जिस तरह से गोवंश मरना शुरू हुए। उसे देखकर सब हैरान हैं। गोआश्रय स्थल अब इन गोवंश की कब्रगाह बन रहा है।

000

फोटो- 31
गोआश्रय स्थल पर शुक्रवार रात पहुंचाए गए आठ गोवंश

परशुरामपुर गोआश्रय स्थल पर शुक्रवार रात आठ गोवंश को ट्रॉली में भरकर ले जाकर छोड़ दिया है। हालांकि इन्हें राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के छोड़ने की बात सामने आई है। नगर अध्यक्ष कुलदीप ने बताया कि माधोटांडा कस्बे और आसपास से आठ छुट्टा गोवंश को गोआश्रय स्थल पर छोड़ा गया है।

विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षक दल के पदाधिकारियों ने उठाए सवाल

कलीनगर। विश्व हिंदू परिषद गोरक्षक दल के पदाधिकारी शनिवार को परशुरामपुर आश्रय स्थल पहुंचे। निरीक्षण करने पर पदाधिकारियों को तमाम खामियां मिलीं। जानकारी करने पर केयरटेकर ने भी अपनी समस्याएं बताईं। गोरक्षा दल के जिला अध्यक्ष मिलिन दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित व तहसील प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने गोआश्रय स्थल में गोवंश का हाल देखा। नाद में सूखा भूसा मिला।

तहसील प्रभारी महेंद्र मिश्रा का कहना है कि चोकर के दो कट्टा रखे मिले, लेकिन नांद में नहीं डाले गए। दस गोवंश बिना टैग लगे मिले। उन्होंने मौतों को झुठलाने के लिए इन गोवंश की संख्या व्यवस्था करने की बात कही। पदाधिकारियों का कहना है कि केयरटेकर से भी समस्या पूछी गई। उसके वेतन में 900 रुपये कटौती कर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed