फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Annual caused little colorful splash

वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्नों ने मचाई धूम

Thu, 24 Dec 2015 12:02 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 24 Dec 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Annual caused little colorful splash
बाल कल्याण निकेतन में हुए वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्नों ने नृत्य, नाटक
विज्ञापन
और गायन में जमकर धमाल मचाया। बच्चों की प्रस्तुति का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
दुधिया मंदिर रोड स्थित बाल कल्याण निकेतन स्कूल में हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद बच्चों ने पहले सरस्वती वंदना और फिर स्वागत गीत प्रस्तुत किए। बच्चों ने मेरे प्यारे चंदा मामा कल मेरे घर आ जाना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इसाथ ही मां तुझे सलाम, प्रेम रतन धन पायो, राधा तेरी चुनरी, आई लव माई इंडिया गीतों पर भी नन्हें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं।
विद्यालय के संस्थापक संजीव सक्सेना ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए वहीं संचालन कंचन सक्सेना ने किया। इस मौके पर चांदनी, आरती, माधुरी, प्राची, रामेश्वरी देवी, निधि, उमा, रमा, हिना, शालिनी, पिंकी, पूजा, स्वाती, स्नेहा, वैष्णवी, शिवानी, शिवम, विशाल, हर्षित, पूर्वी, लवी, विशाल, जितेंद्र, अंकित, आयुष, हर्ष, करन, वैभव, अमन, अंशिका, अक्षरा, मानसी सहित कई बच्चे व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed