{"_id":"596a23264f1c1b23718b4ba6","slug":"anil-kumar-elderly-wandering-around-justice-for-20-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 महीने से न्याय की आस में भटक रहे बुजुर्ग अनिल कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 महीने से न्याय की आस में भटक रहे बुजुर्ग अनिल कुमार
Sat, 15 Jul 2017 07:44 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत।
Updated Sat, 15 Jul 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
Anil Kumar, elderly wandering around justice for 20 months
- फोटो : Anil Kumar, elderly wandering around justice for 20 months
Link Copied
बिजली विभाग की मनमानी का एक और नया मामला सामने आया है। जहां विभागीय लापरवाही के चलते गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को 20 माह बाद भी न्याय नहंी मिल सका। मुआवजा पाने के लिए भी बिजली विभाग तो कभी जिले के प्रशासनिक अफसरों की चौखट के चक्कर लगा रहा है। समाधान दिवस में सुनगढ़ी थाना पहुंची डीएम के सामने दुखड़ा सुनाते हुए पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है। डीएम शीतल वर्मा ने भी बुजुर्ग को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी अनिल कुमार गुप्ता (65) ने बताया कि उनके मकान के सामने बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। एक दिसंबर 2015 को वह घर के बाहर थे। इस बीच अचानक ट्रांसफार्मर फट गया। जिससे उसका तेल उनके ऊपर गिरा, जिसमें वह गंभीर रुप से झुलस गए। उनका कहना है कि पीलीभीत, बरेली से लेकर दिल्ली तक इलाज हुआ, तब जाकर हालत में सुधार हो सका। इसकी शिकायत डीएम-एसपी से लेकर एक्सईएन तक की गई। इसके बावजूद आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। सिर्फ जांच के नाम पर उनको चक्कर लगवाए जा रहे है। पीड़ित ने शनिवार को सुनगढ़ी थाना पहुंची डीएम-एसपी के सामने पेश होकर दुखड़ा सुनाया। डीएम शीतल वर्मा का कहना है कि शिकायतकर्ता को सोमवार को मिलने के लिए बुलाया है। सीएमओ और एक्सईएन बिजली विभाग से बातचीत कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।