{"_id":"5fca95328ebc3ecfc1239397","slug":"angry-farmers-shouted-slogans-by-entering-jam-market-pilibhit-news-bly4290073121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में नहीं मिला प्रवेश तो गुस्साए किसान, जाम लगाकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में नहीं मिला प्रवेश तो गुस्साए किसान, जाम लगाकर की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एक सप्ताह से धान लेकर मंडी गेट पर खड़े किसानों को जब प्रवेश नहीं मिला तो वह आक्रोशित हो गए। मंडी के भीतर धान खरीद में धांधली का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। एसडीएम सीओ ने शांत कराने का प्रयास किया तो किसान भिड़ गए। बाद में भाजपा विधायक ने पहुंचकर उनकी दिक्कत समझी और समाधान का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
मंडी समिति परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों को बाहर रोका जा रहा है। जब भीतर जगह बन जाती है, तब वाहन भीतर प्रवेश कराए जाते हैं। एक सप्ताह से करीब 50 किसान मंडी में प्रवेश के इंतजार में धान लेकर बाहर खड़े थे। शुक्रवार की शाम पांच बजे तक जब उन्हें प्रवेश नहीं मिला तो वह गुस्सा गए और मंडी गेट पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि टोकन देने में मनमानी की जा रही। बारदाना साथ लेकर आने का दबाव किसानों पर बनाया जा रहा है। इसके अलावा धान तुलवाने में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर एसडीएम राकेश गुप्ता, सीओ लल्लन सिंह, कोतवाल सुनील कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे।
अफसरों ने जाम खोलने को कहा तो कुछ किसान भिड़ गए। कुछ देर बाद भाजपा विधायक रामसरन वर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों से बात की। किसानों की सभी दिक्कतों को सुनने के बाद समाधान का आश्वासन दिया। फिर छह बजे किसानों ने जाम खोल दिया। एसडीएम ने बताया कि धान खरीद में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। परिसर में जगह बनते ही बाहर खड़े किसानों को भी प्रवेश कराया जाएगा।