{"_id":"6193fdd45e26af37a36a6655","slug":"anger-flared-up-on-the-pligt-of-the-daughter-pilibhit-news-bly4663656100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया से दरिंदगी पर भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया से दरिंदगी पर भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरे लोग
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर हाईवे पर लगा जाम।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पीलीभीत। छात्रा से दरिंदगी की वारदात से आक्रोशित जिले के सफाई कर्मचारी मंगलवार को दोपहर जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। अपराधी पकड़े जाने में देरी पर आक्रोश व्यक्त किया। अपराधियों को गिरफ्तार और फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए आवाज बुलंद की गई। कर्मचारियों ने गौहनिया चौराहे पर धरना दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन को खत्म कराया।
विज्ञापन
जिले के सफाई कर्मचारी दोपहर 12.00 बजे कांशीराम बरातघर पर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने बरातघर से गौहनिया चौराहे तक 12.45 बजे पैदल मार्च किया। दोपहर एक बजे धरना देने सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। गौहनिया चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे चौतरफा यातायात बाधित हो गया। रोडवेज की बसों समेत तमाम वाहनों के पहिये थम गए। जब सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार ने उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह से जनहित में जाम खोलने का आग्रह किया तो वे मान गए। करीब 25 मिनट में जाम खुल गया पर यातायात व्यवस्था पूरे आधा घंटे तक प्रभावित रही। बाद में विधायक संजय सिंह गंगवार ने सफाई कर्मचारियों की बीच जाकर ज्ञापन लिया। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर के पति गुरुभाग सिंह थे। दोनों नेताओं ने कर्मचारी को दोषियों पर कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया।
पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए टनकपुर हाईवे के गौहनिया चौराहे पर धरना देते सफाई कर्मचारी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।