फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anganwadi workers will start strike from first, blockade continues

पहली से भूूख हड़ताल करेंगी आंगनबाड़ी वर्कर, धरना जारी

Mon, 25 Sep 2017 12:07 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 25 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will start strike from first, blockade continues
पीलीभीत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पीलीभीत। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और मानदेय वृद्धि जैसी कई मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों का धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। एक माह से अधिक से चल रहे धरने को पहली अक्तूबर से भूख हड़ताल में बदलने की चेतावनी दी गई है। दूसरे गुट ने भी नेहरू पार्क पहुंचकर धरना प्रदर्शन दिया। 

राज्य कर्मचारी घोषित करने एवं मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों के एक गुट का धरना एक माह से अधिक समय से चल रहा है। रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका संघ के तत्वावधान में हुए धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष वीरबाला ने कहा कि लगातार चल रहे धरने के बाद भी केंद्र और राज्य सरकारों ने कोई ध्यान नही दिया है। यदि 30 सितंबर तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो पहली अक्तूबर से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उनके साथ निर्मल कौर, हृदय शर्मा, विभा जायसवाल, उपासना गौतम, कृष्णा, मुन्नी, आरती, अनूप गंगवार, निर्मला शर्मा सहित कई महिलाएं थीं। उधर आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका एसोसिएशन की ओर से जिलाध्यक्ष गुलशन जहां के नेतृत्व दूसरे गुट ने भी नेहरू पार्क पहुंचकर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता कर रहीं सुनीता शुक्ला ने कहा कि एक ओर सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दे रही है वहीं दूसरी ओर पढ़ी लिखी बेटियां भुखमरी के कगार पर पहुंच गई हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी की अनदेखी सरकार को चुनाव में भुगतनी पड़ेगी। उनके साथ अंजुबाला, गीता चौधरी, ममता गंगवार, नसरीन, शादाब, कैसर जहां, राहत, कविता, कहकशां, आसमा जवी, सोकिया, पूनम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed