फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anganwadi workers staying in seventh day in Nehru Park

नेहरू पार्क में सातवें दिन भी डटी रहीं आंगनबाड़ी वर्कर

Mon, 28 Aug 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Mon, 28 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers staying in seventh day in Nehru Park
अांगनबाड़ी - फोटो : अमर उजाला
अब तक किसी विधायक के न आने पर जताई नाराजगी 
विज्ञापन

राज्यकर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय बढ़ोत्तरी आदि मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर सातवें दिन भी नेहरू पार्क में डटी रहीं। लगातार चल रहे धरने को संज्ञान लेकर अब तक किसी जनप्रतिनिधि के न पहुंचने पर महिलाओं ने नाराजगी व्यक्त की। 

उप्र आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका मंच के तत्वावधान में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर 22 अगस्त से कलमबंद हड़ताल का नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू किया था। सोमवार को भी बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर्स नेहरू पार्क में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष वीर बाला के नेतृत्व में एकत्र महिलाओं ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करें और हमें राज्य कर्मचारी का दर्जा देकर प्रति माह 20 और 10 हजार रुपये मानदेय दिलाए। वर्कर्स ने कहा कि नेहरू पार्क में पिछले सात दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। इससे जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्र प्रभावित हो रहे हैं। इसके बाद भी कोई भी विधायक उनकी समस्या जानने या सुनने नेहरू पार्क नहीं पहुंचा। महिलाओं ने विधायकों से उनकी बात सुनकर सहयोग करने की मांग की। धरना प्रदर्शन में निर्मल कौर, अनीता, कंचन, विश्व मोहनी, सुखदेवी, सरस्वती, विनोबा, विमला, रीना पाठक, सुनीता, बिंदू कौर, सुनीता, पार्वती, आसमां, जसवंती देवी, पूर्णिमा रानी, उपासना, रुचि लोधी, हृदय वर्मा सहित कई महिलाएं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed