{"_id":"59a44c2c4f1c1bdb018b45bb","slug":"anganwadi-workers-staying-in-seventh-day-in-nehru-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू पार्क में सातवें दिन भी डटी रहीं आंगनबाड़ी वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू पार्क में सातवें दिन भी डटी रहीं आंगनबाड़ी वर्कर
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अांगनबाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक किसी विधायक के न आने पर जताई नाराजगी
राज्यकर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय बढ़ोत्तरी आदि मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर सातवें दिन भी नेहरू पार्क में डटी रहीं। लगातार चल रहे धरने को संज्ञान लेकर अब तक किसी जनप्रतिनिधि के न पहुंचने पर महिलाओं ने नाराजगी व्यक्त की।
उप्र आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका मंच के तत्वावधान में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर 22 अगस्त से कलमबंद हड़ताल का नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू किया था। सोमवार को भी बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर्स नेहरू पार्क में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष वीर बाला के नेतृत्व में एकत्र महिलाओं ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करें और हमें राज्य कर्मचारी का दर्जा देकर प्रति माह 20 और 10 हजार रुपये मानदेय दिलाए। वर्कर्स ने कहा कि नेहरू पार्क में पिछले सात दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। इससे जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्र प्रभावित हो रहे हैं। इसके बाद भी कोई भी विधायक उनकी समस्या जानने या सुनने नेहरू पार्क नहीं पहुंचा। महिलाओं ने विधायकों से उनकी बात सुनकर सहयोग करने की मांग की। धरना प्रदर्शन में निर्मल कौर, अनीता, कंचन, विश्व मोहनी, सुखदेवी, सरस्वती, विनोबा, विमला, रीना पाठक, सुनीता, बिंदू कौर, सुनीता, पार्वती, आसमां, जसवंती देवी, पूर्णिमा रानी, उपासना, रुचि लोधी, हृदय वर्मा सहित कई महिलाएं थीं।