फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An old man died late at night after being hit by a car

Pilibhit News: कार की चपेट में आए वृद्ध की देर रात हुई मौत

Fri, 11 Oct 2024 04:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
An old man died late at night after being hit by a car
बीसलपुर। मोहल्ला दुबे में रोडवेज बस स्टैंड के पीछे बुधवार को कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध की देररात मौत हो गई।
विज्ञापन



मोहल्ला संतनगर निवासी जसवंत कौर ने बताया कि उनके पति बलकार सिंह (70) बुधवार को देरशाम पैदल ही मेला देखने जा रहे थे। रास्ते में रोडवेज बस स्टैंड के पीछे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही घायल के परिजन मौके पर आ गए।

परिजनों ने घायल को ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र वालों ने मरहम पट्टी करने के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में कस्बा पौटा के पास उनकी मौत हो गई। उसके बाद परिजन शव घर ले आए। शव आते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी जसवंत कौर, पुत्र गुरुमीत सिंह, गुरुजीत सिंह, पुत्री परमजीत कौर का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तहरीर न मिल पाने के कारण पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed