{"_id":"6a875ef7b4d202aa540bec51","slug":"an-express-train-to-achhnera-via-pilibhit-will-run-for-five-days-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-167048-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत होते हुए अछनेरा के लिए पांच दिन चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत होते हुए अछनेरा के लिए पांच दिन चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। टनकपुर-अछनेरा के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी को नियमित गाड़ी संख्या 15094/15093 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का संचालन 31 अगस्त से सप्ताह में पांच दिन किया जाएगा। इससे पीलीभीत के यात्रियों को बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा और अछनेरा तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
पूर्वाेत्तर रेलवे, गोरखपुर के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत ट्रेन बुधवार और शनिवार को छोड़कर सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। टनकपुर से अछनेरा जाने वाली 15094 एक्सप्रेस पीलीभीत स्टेशन पर सुबह 5:08 बजे पहुंचेगी और 5:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली, बदायूं, उझानी, सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, सिकंदरा राव, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट और मथुरा जंक्शन होते हुए अछनेरा पहुंचेगी। अछनेरा पहुंचने का समय दोपहर 12:20 बजे निर्धारित किया गया है।
अछनेरा से टनकपुर लौटने वाली 15093 एक्सप्रेस दोपहर 3:30 बजे अछनेरा से रवाना होगी। मथुरा, हाथरस सिटी, सिकंदरा राव, कासगंज, सोरों शूकर क्षेत्र, उझानी, बदायूं, बरेली और भोजीपुरा होते हुए ट्रेन रात 10:23 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। यहां से 10:25 बजे खटीमा के लिए रवाना होगी। खटीमा से रात 11:05 बजे और बनबसा से 11:25 बजे चलकर ट्रेन रात 11:45 बजे टनकपुर पहुंचेगी। संवाद