फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An artist died due to electric shock during Ramlila performance in Amaria

Pilibhit News: अमरिया में रामलीला मंचन के दौरान कलाकार की करंट लगने से मौत

Wed, 30 Oct 2024 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
An artist died due to electric shock during Ramlila performance in Amaria
अमरिया कस्बे में रामलीला मैदान पर मंचन के दौरान इस गेट पर उतर आया था करंट।संवाद
अमरिया (पीलीभीत)। रामलीला में लीला मंचन के दौरान मथुरा निवासी कलाकार की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। कलाकार को बचाने पहुंचे उसके दो भाइयों को भी करंट के झटके लगे। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। आननफानन में कलाकार को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन


अमरिया कस्बे के रामलीला मैदान पर 10 दिन पूर्व रामलीला का आयोजन शुरू हुआ है। मंगलवार की रात कुंभकर्ण वध का लीला का मंचन चल रहा था। इसमें मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव महरौली निवासी नेमी (28) पुत्र गोपाल, उसके भाई धर्मपाल व कान्हा भी मंचन में विभिन्न पात्रों का किरदार निभा रहे थे। रात करीब 12 बजे मंचन के दौरान जोकर का पात्र निभा रहा नेमी मंच पीछे बने कमरे की ओर गया। इस दौरान गेट खोलते ही वह करंट की चपेट में आ गया। जानकारी पर बचाव करने पहुंचे भाई कान्हा और धर्मपाल भी करंट की चपेट में आ गए। हालांकि उन्हें मामूली झटका लगा।
विज्ञापन

हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। लीला मंचन भी बंद हो गया। बेहोशी की हालत में कलाकार नेमी को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी और तीन साल की पुत्री भी आई थी साथ
नेमी का परिवार लीला मंचन में कलाकार का किरदार निभाते हैं। अमरिया में रामलीला के आयोजकों के बुलाने पर वह परिवार के साथ पहुंचे थे। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया गया। दो अन्य भाइयों के अलावा पत्नी सपना और तीन साल की पुत्री करिश्मा भी साथ आई थी। हादसे के बाद परिजन रात को ही प्राइवेट वाहन से शव लेकर मथुरा स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गए।


परिजनों का वाहन भी हुआ दुर्घटनाग्रस्त
हादसे के बाद शव वाहन के साथ जा रहे परिजनों का वाहन अमरिया क्षेत्र में किसी अन्य वाहन से टकरा गया। इससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। हालांकि हादसे में वाहन में सवार किसी को चोटें नहीं आईं। इसके बाद दूसरे वाहन से परिजन घर के लिए रवाना हुए।

गेट के पास से गुजरी थी केबल, तार छिलने से उतरा करंट



मंच के पास में ही कलाकारों के ठहरने और कपड़े आदि बदलने के लिए कमरा बनाया गया था। मंचन के दौरान कलाकारों का कई बार कमरे में आना-जाना होता था। कमरे के गेट के पास से ही बिजली की केबल गुजर रही थी। मंगलवार रात मंचन के दौरान बार-बार गेट खुलने से केबल छिल गई। गेट में करंट उतर आने से हादसा हो गया।




हादसे के बाद भगदड़ की स्थिति बन गई। आनन फानन में लोगों ने जनरेटर बंद किया, लेकिन केबल में करंट का प्रवाह कम नहीं हुआ। इसके बाद बिजली बंद कराई गई।

हादसे की जानकारी पर पुलिस को मौके पर भेजा गया। हालांकि कलाकार के साथ में मौजूद परिजन शव को घर ले गए हैं। उन्होंने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। - ब्रजवीर सिंह, थाना प्रभारी अमरिया

अमरिया कस्बे में रामलीला मैदान पर मंचन के दौरान इस गेट पर उतर आया था करंट।संवाद

अमरिया कस्बे में रामलीला मैदान पर मंचन के दौरान इस गेट पर उतर आया था करंट।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed