{"_id":"58528dbd4f1c1b6741649e5b","slug":"amria-udra-bdsra-built-in-the-electrical-substation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिया के उदरा भदसरा में बनेगा विद्युत उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिया के उदरा भदसरा में बनेगा विद्युत उपकेंद्र
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
अमरिया को नई तहसील का दर्जा मिलने के बाद विकास की ओर एक कदम और आगे बढ़ा है। क्षेत्र के तीन हजार बिजली उपभोक्ताओं के सामने आ रही समस्याओं के समाधान को देखते हुए 33/11 केवी के उपकेंद्र बनाने को स्वीकृति मिल गई है। कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद 18 दिसंबर को इसका शिलान्यास करेंगे। विभागीय अधिकारियों की ओर से इसकी तैयारियां तेजी से की जा रही है। अभी तक अमरिया से सीधे बिजली की सप्लाई की जाती थी। पांच उपकेंद्र होने के बाद भी ग्रामीण इलाकों में दूरी अधिक होने के कारण बिजली को लेकर काफी समस्या बनीं रहती थी। वोल्टेज को लेकर काफी दिक्कत सामने आ रही थी। जिसक े समाधान को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा था। ताकि व्यवस्था में सुधार लाया जा सके। शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद के प्रयासों के बाद आखिरकार राहत मिलती दिखाई दे रही है। अमरिया के उदरा भदपुरा गांव में 33/11 केवी के विद्युत उपकेंद्र को शासन से स्वीकृति मिल गई है। जिसका अठारह दिसंबर को 11 बजे कैबिनेट मंत्री खुद शिलान्यास करेंगे। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि इसके बनने के बाद क्षेत्र में बिजली की दशा और बेहतर हो जाएगी। क्षेत्र तीन हजार उपभोक्ताओं में सभी को इसका लाभ होगा। शिलान्यास की तिथि निर्धारित होने के बाद कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है।
उदरा भदसरा गांव में 33 /11 केवी का उपकेंद्र बनाया जाएगा। 18 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद इसका शिलान्यास करेंगे। क्षेत्र में करीब विभाग के तीन हजार उपभोक्ता है। इससे सभी लाभान्वित हो सकेंगे।
-रणजीत चौधरी, अधिशासी अभियंता (विद्युत विभाग)
विज्ञापन
उदरा भदसरा गांव में 33 /11 केवी का उपकेंद्र बनाया जाएगा। 18 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद इसका शिलान्यास करेंगे। क्षेत्र में करीब विभाग के तीन हजार उपभोक्ता है। इससे सभी लाभान्वित हो सकेंगे।
विज्ञापन
-रणजीत चौधरी, अधिशासी अभियंता (विद्युत विभाग)