{"_id":"6157506f8ebc3e62985f6838","slug":"alleged-of-cheating-68-lakhs-by-buying-shares-report-pilibhit-news-bly4615313151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर की खरीदारी कराकर 68 लाख ठगी कराने का आरोप, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेयर की खरीदारी कराकर 68 लाख ठगी कराने का आरोप, रिपोर्ट
विज्ञापन
पूरनपुर। धोखाधड़ी कर शेयर की खरीदारी कराकर 68 लाख रुपये की ठगी का आरोप सराफा व्यापारी भाइयों पर लगा है। आरोप है कि रुपये वापस कराने पर गाली-गलौज कर धमकाया गया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर दो सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला बमनपुरी निवासी नितिश अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले सराफा व्यापारी अशोक कॉलोनी निवासी रितेश गुप्ता से मुलाकात हुई। रितेश ने ऑनलाइन रुपये लगाकर शेयर खरीदने को कहा। कम रेट में अधिक शेयर खरीद कर अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया। उसने एक एप और उसका पासवर्ड दिया। इस पर उसने 11 हजार शेयर एक कंपनी के खरीदे जो करीब 68 लाख रुपये के बने। कुछ दिन बाद जब रितेश से रुपये मांगे तब रितेश और उसके भाई अभिषेक गुप्ता ने गाली-गलौज कर कानूनी कार्रवाई करने और जान से मारने की धमकी दी। बाद में एप को बंद कर दिया। नितिश अग्रवाल ने एसपी को शिकायती पत्र देकर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि नितिश की ओर से रितेश गुप्ता और उसके भाई अभिषेक गुप्ता पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।