फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Allegations of use of substandard material in the construction of composite school, investigation team formed

Pilibhit News: कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में खराब सामग्री इस्तेमाल का आरोप, जांच टीम गठित

Tue, 14 Apr 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Allegations of use of substandard material in the construction of composite school, investigation team formed
निरीक्षण के दौरान ईंट तोड़कर गुणवत्ता देखते बरखेड़ा विधायक वीडियो ग्रेब
पीलीभीत। गजरौला क्षेत्र के बिठौरा कला में बन रहे सीएम कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में मानक विहीन सामग्री के प्रयोग पर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद भड़क गए। अधिकारियों से नाराजगी जताई। विधायक का ईंट तोड़ते हुए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीडीओ ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन

कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई के लिए करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण करीब दो माह पूर्व ही शुरू हुआ है। पिछले दिनों बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। भवन निर्माण में लग रही ईंटों की खराब गुणवत्ता देख विधायक भड़क गए। सीडीओ और डीएम से मामले की शिकायत की। इसके बाद ईंटें हटवा दी गईं।
विज्ञापन

सीडीओ आरके श्रीवास ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर संबंधित अधिकारियों को बुलाया गया। पूरे मामले में गंभीरता से जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed