फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Allegations of rigging in Kota elections conducted through lucky draw, uproar

Pilibhit News: लकी-ड्राॅ के माध्यम से हुए कोटा चुनाव में धांधली का आरोप, हंगामा

Thu, 25 Sep 2025 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 25 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in Kota elections conducted through lucky draw, uproar
पीलीभीत। लकी-ड्रॉ माध्यम से किए जाने वाले कोटा चुनाव में आवेदनकर्ताओं ने धांधली का आरोप लगाते हुए सदर तहसील में जमकर हंगामा किया। मामले की शिकायत डीएम से की। आरोप लगाया है कि पर्चियों में खेल करते हुए चयन प्रक्रिया पूरी की गई है। इससे सभी आवेदक असंतुष्ट हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक मरौरी के थाना न्यूरिया के गांव बिथरा में काफी लंबे समय से उचित दर विक्रेता का पद रिक्त है। ऐसे में यहां खाद्यान्न लेने वाले कार्डधारकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

कार्ड धारकों की सुविधा के लिए यहां कई बार खुली बैठक कराई गई, लेकिन कोटे का चयन नहीं हो सका। 28 अगस्त को लकी-ड्रॉ के माध्यम से खुली बैठक को कराया जाना था, लेकिन एक जनप्रतिनिधि के दबाव के चलते इस बैठक को बिना कोई कारण बताए निरस्त कर दिया गया।इसके बाद 24 सितंबर को लकी-ड्रॉ के माध्यम से उचित दर विक्रेता का चयन सदर तहसील में किए जाने का प्रस्ताव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सभी आवेदक प्रपत्रों के साथ वहां पहुंचे। यहां लकी-ड्रॉ में नंबर क्रम से रसीदें डिब्बे में नहीं डाली गईं। इसके साथ ही डिब्बे को सही तरह से नहीं लौटा गया। आवेदकों ने पर्चियों में खेल का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। इसके बाद सभी आवेदक सदर तहसील से डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां डीएम के न मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को शिकायतपत्र देकर कोटा चयन की खुली बैठक कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर ललिता देवी, वनदेवी, चित्रावती, सुमन देवी, ममता, ऊषा देवी, आशा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed