{"_id":"6a7a2072a4b1f6bfe30c49c9","slug":"alina-naz-and-arun-kashyap-excelled-in-general-knowledge-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-166306-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अलीना नाज और अरुण कश्यप ने सामान्य ज्ञान में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अलीना नाज और अरुण कश्यप ने सामान्य ज्ञान में मारी बाजी
Tue, 11 Aug 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं में भाग लेते छात्र-छात्राएं। स्रोत-
- फोटो : 1
पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में जिले के12 विद्यालयों के 70 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एसएन इंटर कॉलेज की छात्रा अलीना नाज और चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अरुण कश्यप ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताएं जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुईं। विजेताओं का चयन जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से गठित निर्णायक मंडल ने किया। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी इंतजार खान ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 15 अगस्त को गांधी सभागार, कलक्ट्रेट में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर अनीता रानी, गोपाल कसोधन, रेहान फैजान, शुभम गंगवार, राजीव मोहन अग्रवाल, साधना गुप्ता मौजूद रहीं।
--
निबंध में सोनम और चित्रकला में स्वाति प्रथम
निबंध प्रतियोगिता में वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा सोनम ने प्रथम स्थान हासिल किया। चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र राजदीप पांडेय द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा उम्म फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा स्वाति मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र लव कुमार द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा जूही तृतीय स्थान पर रहीं।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा स्नेहा ने द्वितीय और एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर की छात्रा सारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।