फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   aligation on chairman husband

अब जहानाबाद चेयरमैन पति पर सफाई कर्मचारी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 09 Jul 2020 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
aligation on chairman husband
पीलीभीत। कपड़ा व्यापारी के बेटे को बंधक बनाकर पीटने के मामले में पहले से जेल में बंद जहानाबाद चेयरमैन ममता गुप्ता के पति दुर्गाचरन गुप्ता की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। अब नगर पंचायत जहानाबाद की ठेका सफाई कर्मचारी ने चेयरमैन पति पर छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप लगाकर एसपी को शिकायती पत्र दिया है। एसपी ने पूरे मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल वाल्मीकि व अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर महिला सफाई कर्मी ने एसपी को जो शिकायती पत्र दिया है उसमें कहा गया है कि महिला के पति की मौत हो चुकी है। दो साल से वह स्थानीय नगर पंचायत में ठेका सफाई कर्मचारी है। उसका आरोप है कि चेयरमैन पति आए दिन उसे अपने कार्यालय में बुलाकर छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। चार महीने पहले विरोध करने पर उसे नगर पंचायत में ठेका सफाई कर्मी की नौकरी से निकाल दिया गया था। हालांकि बाद में ईओ ने उसे दोबारा रख लिया। इसके बाद भी चेयरमैन पति लगातार उससे छेड़छाड़ करते रहे। उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया जाता था। सफाई कर्मी का कहना है कि फोन पर भी चेयरमैन पति ने कई बार उससे अभद्र बातें की। बाद में कॉल रिकॉर्डिंग का शक होने पर चेयरमैन पति 25 फरवरी की शाम घर आए और उसे जान से मारने की धमकी दी। बीते दिनों चेयरमैन पति से सफाई कर्मी की मोबाइल पर बातचीत के ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। महिला का कहना है कि इसी से गुस्साकर चेयरमैन ने अब उसे काम से निकाल दिया है। एसपी जयप्रकाश ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed