फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   alert on eid

ईद से एक दिन पहले पुलिस ने किया रूटमार्च, लॉकडाउन पालन कराने पर जोर

Mon, 25 May 2020 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
alert on eid
पीलीभीत। ईद-उल फितर का त्योहार सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सख्त सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। इसमें लॉकडाउन का पालन कराने पर सख्ती से जोर दिया जा रहा है। एक दिन पहले अधिकारियों ने शहर में पुलिस बल के साथ रूटमार्च किया। कंटेन्मेंट जोन और उसके आसपास के इलाकों में भी गए। लोगों से बेवजह भीड़ न लगाने और मास्क का प्रयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से इस बार ईद के मौके पर सामूहिक नमाज और सड़कों पर भीड़ लगाने पर रोक है। इसका पालन कराने के लिए अधिकारियों ने पुलिस बल को गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं। चूंकि कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है, इसलिए बेवजह सड़कों पर निकलने वालों पर कार्रवाई भी होगी। मास्क का प्रयोग और सामाजिक दूरी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा इंतजाम को लेकर भी तैयारी पूरी कर ली गई है। समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों को भ्रमण पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसी को लेकर ईद से एक एक दिन पहले शहर में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई। सीओ सिटी प्रवीण मलिक, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह पुलिस बल के साथ बाजार, लाल रोड, देशनगर, नखासा, कमल्ले चौराहा, बेलो चौराहा, बाग गुलशेर खां, रंगीलाल चौराहा, छोटी मार्केट समेत कई इलाकों में घूमे। इस दौरान सड़क पर बेवजह घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई। उन्हें लॉकडाउन का पालन करने को कहा गया। वाहनों के चालान भी किए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल एक दिन पूर्व कंटेंन्मेंट जोन घोषित किए गए मोहल्ला मोहतसिम खां, भूरे खां की तरफ भी गया और वहां के हालात परखे। एसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि ईद की तैयारियों को लेकर रूटमार्च कराया गया है। लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा, मगर गलती की तो बख्शा भी नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed