{"_id":"5ea47dc98ebc3e85b54f6f11","slug":"akshay-tritiya-pilibhit-news-bly403846356","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया आज : लॉकडाउन में सराफा कारोबार धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया आज : लॉकडाउन में सराफा कारोबार धड़ाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कोविड-19 का कहर न सिर्फ आम लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है, बल्कि यह कारोबार और व्यापारियों को भी आर्थिक रूप से भी कमजोर कर रहा है। रविवार को अक्षय तृतीया है। इस दिन जिले में करीब सात करोड़ से अधिक का कारोबार रहा है, क्योंकि इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। मगर, इस बार अक्षय तृतीय को सराफा बाजार सूना ही रहेगा। इसमें कारोबारियों को सात करोड़ से अधिक के कारोबार का नुकसान होना तय है।
जनपद में सराफा की करीब 600 छोटी और बड़ी दुकानें हैं। एक अनुमान के मुताबिक अक्षय तृतीया पर सात करोड़ से अधिक का कारोबार होता है, जो इस बार नहीं हो पाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के खौफ के चलते विवाह के शुभ मुहूर्त होने के बावजूद शहर और जंगल में बने बैंक्वेट हॉल सूने पड़े हैं। सराफा दुकानों में ताले लटके हैं। त्योहारों और पर्व की रौनक खत्म हो गई है। कोरोना के लॉकडाउन का सबसे बड़ा असर रविवार के अक्षय तृतीया बाजार पर पड़ने जा रहा है। अप्रैल में सहालग के चलते पहले ही जहां सराफा दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रहती थी। वह लॉकडाउन की वजह से बंद है। सराफा कारोबार एक माह से ज्यादा के लॉकडाउन में धड़ाम हो चुका है। वहीं सोने का भाव आसमान छू रहा है। शनिवार को सोने की कीमत करीब 46 हजार प्रति 10 ग्राम थी।
अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद को शुभ माना गया है। बड़ी संख्या में लोग इस दिन सोने के आभूषण खरीदते हैं। जिनको आभूषण की जरूरत नहीं होती, वह सोने से बनी अन्य वस्तुएं खरीद लेते हैं। मगर इस बार अक्षय तृतीया पर कोरोना का कहर है। रविवार यानी आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। मगर लॉकडाउन के कारण न तो सराफा बाजार खुलेगा, न ही सोने की खरीदारी होगी। ग्राहकों को सोने की खरीदारी करने के लिए बाहर निकलने की छूट नहीं होगी। इसलिए यह माना जा रहा है कि अक्षय तृतीया के दिन सराफा बाजार सूना ही रहेगा।
विज्ञापन
सराफा बाजार करोड़ों के नुकसान में
लॉकडाउन से सराफा बाजार पहले से ही करोड़ों के नुकसान में है। कारोबार बुरे दौर में है। सोने के रेट बढ़ रहे हैं। मगर, अक्षय तृतीया पर भी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। अक्षय तृतीय के दिन सात करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित होगा। -शैली अग्रवाल, महामंत्री, सराफा एसोसिएशन
मध्यम और निम्नवर्गीय कारोबारियों की टूटी कमर
लॉकडाउन से एक माह से सराफा बाजार समेत सभी कारोबार ठप हैं। मध्यम और निम्नवर्गीय व्यापारियों की कमर ही टूट गई हैं। समझ में नहीं आ रहा कि आगे क्या होगा। लॉकडाउन देश हित में है। मगर, कब तक रहेगा, पता नहीं। -विशाल वर्मा, सराफ