फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Air Force rescued 26 people from floods by helicopter for two hours

वायुसेना ने हेलिकॉप्टर से दो घंटा रेस्क्यू कर 26 लोगों को बाढ़ से सुरक्षित निकाला

Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Air Force rescued 26 people from floods by helicopter for two hours
पीलीभीत। शारदा नदी की बाढ़ में गोरखडिब्बी गांव में फंसे 26 लोगों को बुधवार सुबह वायुसेना के हेलिकाप्टर से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। अभी शारदा पार के तीन गांवों में कुछ लोग बाढ़ में फंसे हैं। एसएसबी, एसडीआरएफ की टीमें मोटरबोट से रेस्क्यू कर रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात 11 बजे उस समय शारदा नदी के आसपास के गांवों में हड़कंप मचा जब नदी का जलस्तर बढ़ा और पानी ने बस्तियों की ओर रुख कर दिया। रात करीब दो बजे बाढ़ का पानी तेज रफ्तार से घरों में घुसने लगा। हालांकि सुबह होते ही रमनगरा एसएसबी चौकी के जवान लोगों को बाढ़ से निकालने में जुट गए। लोग खुद भी सामान छोड़कर घरों से निकलकर ऊंचे स्थानों पर जा रहे थे। इधर, पानी बढ़ता जा रहा था। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक कोई रेस्क्यू टीम नहीं लगाई है। रमनगरा के दो किसान शारदा पार अपने खेतों में फंसे थे। उनके घर वाले परेशान होने लगे तो प्रशासन को जानकारी मिली। पीएसी जवानों को मोटरबोट से दोनों किसानों को निकालने के लिए भेजा, मगर पानी की तेज बहाव होने के कारण पीएसी के जवानों ने हाथ खड़े कर दिए। इससे उन दोनों किसानों को मंगलवार देर शाम तक नहीं निकाला जा सका। परिवार वालों का भी संपर्क दोनों से टूट गया था। इस पर किसानों को सुरक्षित निकालने की मांग को लेकर मंगलवार शाम को विरोध प्रदर्शन किया था। इस पर डीएम और एसपी ने शासन से संपर्क एअर लिफ्टिंग कराने का आग्रह किया। मगर रात होने के कारण हेलीकॉप्टर नहीं आ सका। बुधवार सुबह छह बजे एअरफोर्स का हेलिकॉप्टर आया। इसके बाद करीब पौने सात बजे हेलिकाप्टर लोगों को बचाने के लिए रवाना हो गया। दो घंटे में 26 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed