{"_id":"6920af7c80b00234ed0f756e","slug":"agriculture-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-148492-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिले में 37 हजार मीट्रिक टन हुई धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिले में 37 हजार मीट्रिक टन हुई धान की खरीद
Fri, 21 Nov 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में एक माह 21 दिन तक चली धान खरीद की स्थिति को लेकर खाद्य एवं रसद विभाग ने अपनी प्रगति रिपोर्ट पेश की है। इसमें 5523 किसानों से विभाग की ओर से 37 हजार मीट्रिक टन धान खरीद की जानकारी दी है। किसानों के भुगतान की स्थिति 94 प्रतिशत बताई है।
धान खरीद को लेकर अब केंद्रों पर खरीद की स्थिति धीमी पड़ गई है। सिर्फ आरएफसी के केंद्रों से राइसमिलों को धान का उठान तेज हो गया है। स्थानीय मंडी में भी इधर कुछ दिनों से भंडार किया धान का उठान किया है। एक माह 21 दिन बाद खाद एवं रसद विभाग के जिला विपणन अधिकारी विजय शुक्ला की ओर से धान खरीद की स्थिति व अन्य कार्रवाई की रिपोर्ट पेश की है। इसमें 37 हजार मीट्रिक टन धान खरीद के बाद 94 प्रतिशत किसानों का भुगतान होने की विभाग ने बात कही है। जिले में वारदाने को लेकर एक हजार बोरों की गांठें, एक बिचौलिये पर एफआईआर, 51 क्रेंद्र प्रभारियों का लापरवाही पर एक दिन को वेतन काटना, जिला प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस, छह केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि आदि कार्रवाई की जानकारी दी।