फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Against police BKU's performance

पुलिस के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन

Mon, 15 Feb 2016 10:55 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 15 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता के परिवार वालों के साथ की गई मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कार्यालय परिसर में पुलिस के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह के दो दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। इसके बाद पंचायत हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर रोष जताया गया। पंचायत के बाद डीएम को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम के स्टेनो को सौंपा गया।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय परिसर में एकत्र हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि भाकियू नेता सुल्तान खां के परिवार वालों से हुई मारपीट में अब तक न्याय नहीं मिला। पुलिस उल्टे आरोपियों से ही मिल गई। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पंचायत में नगर चौकी इंचार्ज और भाकियू नेता सुल्तान खां से सुविधा शुल्क की मांग करने वाले कांस्टेबिल को न हटाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान वार्ता को पहुंचे इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने भाकियू नेता के मामले को स्वयं देखने और दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।  इस पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। इसके बाद हुई पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र में खराब बिजली सप्लाई, जंगल किनारे के किसानों के उत्पीडन, नकली उर्वरक और कीटनाशकों की बिक्री पर रोष व्यक्त किया गया। पंचायत के बाद डीएम को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम के स्टेनों को सौंपा गया। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने और संचालन मंडल सचिव रामकुमार भोजवाल ने किया। पंचायत में सतविंदर सिंह कहलो, रामकुमार भोजवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, डॉ. हरपूर सिंह, सूरत सिंह फौजी, सुल्तान खां, दन्नू लाल राठौर, स्वराज सिंह, नागेंद्र सिंह, दाताराम आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed