{"_id":"6167348ebad0db4a5f5201bd","slug":"after-the-uproar-in-puranpur-the-failed-paddy-test-passed-pilibhit-news-bly4628266108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर में हंगामे के बाद फेल धान जांच में हो गया पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर में हंगामे के बाद फेल धान जांच में हो गया पास
विज्ञापन
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से जानकारी मांगते किसान।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। धान मानक के अनुरूप न बताकर किसान को टरकाने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों के हंगामा के बाद धान के एक ढेर को पास कर दिया गया। किसानों ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से मिलकर खरीद केंद्रों पर धान की खरीद न होने और अब तक हुई खरीद की जानकारी मांगी।
मंडी समिति में यूपीएसएस और मंडी के धान खरीद केंद्र पर बुधवार को दो किसानों का धान मानक के अनुरूप न होना बताकर किसानों को धान वापस ले जाने का कहा गया। एकत्र हुए किसानों ने इस पर जमकर हंगामा काटा। हंगामा कर रहे किसानों का कहना था कि सुविधा शुल्क की मांग पूरी न होने पर अच्छे धान को फेल किया जा रहा है। किसानों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारी हंगामा पर धान के मानक की दोबारा जांच की गई। इस पर एक ढेर को मानक के अनुरूप पाया गया। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राम कैलाश सोनकर ने बताया कि जांच ठीक ढंग से न होने पर दोनों किसानों का धान मानक के अनुरूप न होना बता दिया गया था। दोबारा जांच में यूपीएसएस खरीद केंद्र से मानक के अनुरूप न पाया गया धान मानक के अनुरूप मिला। जिसकी तौल करने के लिए खरीद केंद्र प्रभारी को कहा गया। जबकि दूसरे किसान का धान दोबारा जांच में भी मानक के अनुरूप नहीं मिला। बुधवार को वीएम सिंह के समर्थक गुरप्रीत सिंह ने किसानों के साथ क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से मिलकर खरीद केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद न होने का आरोप लगाया। साथ ही अब तक खरीद केंद्रों पर हुई धान खरीद का वितरण मांगा। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने शीघ्र खरीद की जानकारी देने का आश्वासन दिया।