फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the training, the students made attractive flutes

Pilibhit News: प्रशिक्षण के बाद छात्राओं ने बनाई आकर्षक बांसुरी

Tue, 27 Oct 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 27 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
After the training, the students made attractive flutes
पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बांसुरी बनाने का प्रशिक्षण लेती छात्राएं - मह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को बांसुरी सज्जा का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं ने धागों, आर्टिफिशिएल फूलों, मोतियों, रिबन, सजावट सामग्रियों से आकर्षक बांसुरी बनाई। प्रबंधक , प्राचार्य ने छात्राओं की बांसुरी बनाने की कला की प्रशंसा की।


प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि गृह विज्ञापन विभाग की ओर से छात्राओं में कौशल विकास को प्रोत्साहित करने और स्वरोजगार की ओर बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। सोमवार को बांसुरी सज्जा का प्रशिक्षण दिया गया। गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. अंशिका शर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने बांसुरियों को कलात्मक ढंग से सजाने की विभिन्न तकनीकों को सीखा। मल्टी कलर के धागों, आर्टिफिशिएल फूलों, मोतियों, मिरर वर्क, लेस, रिबन और अन्य सजावटी सामग्री का प्रयोग का आकर्षक बांसुरी बनाई। प्रशिक्षण में रिफतनू, गुनगुन, रिमझिम, सोनी, पायल, आराध्या, नैनन, दीक्षा, नैंसी आदि ने भाग लिया। डॉ. अंशिका शर्मा ने बताया कि बांसुरी के बाद छात्राओं को थाली सज्जा, कलश सज्जा, मेहंदी, ब्यूटीशियन कोर्स, सिलाई-कढ़ाई, मिट्टी के बर्तन सजावट, वेस्ट मटेरियल से सजावटी सामान बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि छात्राएं आत्मनिभज़्र बन सके। महाविद्यालय के प्रबंधक नितिन दीक्षित, सचिव/ ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनीष कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने छात्राओं की बनाई बांसुरियों का निरीक्षण कर अच्छे प्रदर्शन की सरहाना की। डॉ. मृदुला शर्मा, डॉ. राजिया शकील ने भी प्रशिक्षण में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed