{"_id":"698cd46d7ed8eb740c068ed8","slug":"after-teenage-girls-suicide-lover-committed-suicide-by-hanging-himself-pilibhit-news-c-4-bly1052-824807-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किशोरी के खुदकुशी के बाद प्रेमी ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किशोरी के खुदकुशी के बाद प्रेमी ने फंदे से लटककर जान दी
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव पिपराभगु में प्रेम प्रसंग के चलते मंगलवार को किशोरी के जहर खाकर खुदकुशी करने के कुछ घंटों बाद ही युवक करन ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
पिपराभगु निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने मंगलवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि किशोरी का प्रेम-प्रसंग थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव बगवा निवासी करन (20) से चल रहा था। युवक पिछले करीब तीन वर्षों से पिपराभगु में अपने नाना के घर रह रहा था। पोस्टमाॅर्टम के बाद मंगलवार शाम किशोरी का अंतिम संस्कार किया गया।
किशोरी की मौत का पता लगने के कुछ देर बाद ही करन घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान गांव निवासी नारायण के बाग में एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला। शव मिलने की खबर पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी की मौत की सूचना मिलने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस दोनों घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। संवाद