फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After pitching impropriety in any disturbances in the piping

पिचिंग में घपलेबाजी के बाद अब पाइपिंग में भी गड़बड़ी

Sat, 18 Feb 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 18 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
After pitching impropriety in any disturbances in the piping
पिचिंग में घपलेबाजी के बाद अब पाइपिंग में भी गड़बड़ी
शारदा डैम में जहां एक ओर बाहरी क्षेत्र में अतिक्रमण का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उखड़ी पिचिंग मरम्मत में गड़बड़ी के मामले भी उठे। अब डैम में पाइपिंग के कार्य में भी गड़बड़ी शुरू हो गई है। ऐसे में डैम की मजबूती को कराए जा रहे कार्य निरर्थक साबित होते रहे हैं। शारदा डैम में छह करोड़ से पिचिंग मरम्मत एवं मुख्य बाड़ी से पाइपिंग की समस्या दूर करने को शासन ने प्रोजेक्ट मंजूर किया था। इसमें दो करोड़ की धनराशि चुनाव पूर्व रिलीज कर दी गई थी। विभाग ने अपने ऐसे चहेते ठेकेदार, जिन्होंने सत्ता के दबाव में टेंडर हथिया लिए थे, काम शुरू कराया तो पिचिंग मरम्मत में भारी घपले होने लगे। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक पीतमराम ने मौके पर जाकर गड़बड़ी पकड़ ली थी। उन्होंने कार्य रुकवाने के साथ इसकी शासन में भी शिकायत की। इसके बाद थोड़ा बहुत सुधार कर दोबारा कार्य शुरू कराया गया। इसके बाद शासन से टीएसी के एक मुख्य अभियंता ने यहां आकर मामले की जांच में घपलेबाजी पकड़ी थी। इधर अब शारदा डैम के जीरो किमी से दस किमी तक मुख्य बाडी में पाइपिंग की समस्या दूर करने को बोरिंग कराकर पाइप बिछाए जा रहे हैं। आरोप है कि इस कार्य में भी घपलेबाजी शुरू हो गई है। बताते हैं कि मानक के मुताबिक गहराई में पाइपों को नहीं डाला जा रहा है। दूसरे घटिया क्वालिटी के पाइप डालने से डैम की बाडी को मजबूती नहीं मिल सकेगी और न ही फिल्टर किया गया पानी लांग ड्रेन से बह पाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि एक ओर डैम के बाहरी हिस्से में मुख्य बाडी के किनारे अतिक्रमण हो चुका है। जो लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे डैम की सुरक्षा पहले से ही खतरे में है, दूसरे मुख्य बाडी की लगाई जा रही पिचिंग मरम्मत में खेल हुआ ही, अब पाइपिंग की मरम्मत में खेल शुरू हो चुका है। इस मामले की भी शिकायत ग्रामीणों ने प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर की है। मालूम हो कि शारदा डैम में भरे पानी से सूखा पड़ने व नहरों में पहाड़ों से कम पानी मिलने की दशा में सिंचाई की भरपाई की जाती है। इधर इस मामले में डैम में कार्य कराने वाले अभियंता वीरेंद्र सिंह यादव व रामेश्वर दुबे ने बताया कि पाइपिंग में ठेकेदार या मजदूर कोई गड़बड़ी न कर सके, उस पर नजर रखी जा रही है। सिंचाई कर्मियों को भी निगरानी के लिए लगाया गया है। 
विज्ञापन

यह होती है पाइपिंग
डैम में मुख्यबाडी में पाइप बिछाए जाते हैं। इनके माध्यम से फिल्टर किए हुए पानी के साथ गैस भी बाहर निकलती है। जिससे बाडी मजबूत रहती है। वहीं फिल्टर किया हुआ पानी पाइपों के माध्यम से लांग ड्रेन से बाहर सप्लाई हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed