फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After killing a minor girl the young man committed suicide in pilibhit

सनसनीखेज वारदात: पीलीभीत में सरेराह युवती की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी ने भी दी जान

Tue, 20 Jun 2023 12:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 12:53 PM IST
सार

पीलीभीत के थाना घुंघचाई क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। गांव ज्ञानपुर महौलिया में युवक ने मंगलवार सुबह खेत पर जा रही युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।  

विज्ञापन
After killing a minor girl the young man committed suicide in pilibhit
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर महौलिया में मंगलवार सुबह सहेली के साथ खेत पर जा रही युवती की गांव के युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में घर पहुंचकर युवक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी और सीओ, पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


युवक के घर से तमंचा बरामद किया। पुलिस मामले को एकतरफा प्यार से जोड़कर देख रही है, हालांकि परिवारवाले घटना की वजह नहीं बता पा रहे। युवती के भाई की ओर से पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नृशंसता की हदें पार: महिला ने बचने को खूब किया संघर्ष, कलाई और पैर का पंजा गायब; शव का हाल देख सिहर उठे डॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण से जानकारी करते पुलिस अधिकारी 

घटना मंगलवार को सुबह करीब सात बजे की है। गांव के रामलखन की पुत्री अर्चना (18), सहेली गांव निवासी हिना बी के साथ मजदूरी पर धान की रोपाई करने जा रही थी। जब अर्चना और हिना मंजीत के घर के सामने पहुंचीं तो मंजीत ने हिना को धक्का देकर गिरा दिया और अर्चना के सीने पर गोली मार दी, उसकी मौके पर मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंधर्मांतरण के जाल में फंसी युवती: प्रेमी के वादे पर किया भरोसा, एक साल लिव-इन में रही युवती, मिला बड़ा धोखा

इसके बाद मंजीत अपने घर में गया और कनपटी के नीचे तमंचे से खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के समय मंजीत घर पर अकेला था। उसका छोटा भाई संजीव खेत पर गया था। बीमार पिता और मां घर के पड़ोस में झोंपड़ी में चारपाई पर लेटे थे।
 

सड़क पर पड़ी थी अर्चना 

एक के बाद एक दो गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने सड़क पर खून से लथपथ अर्चना का शव पड़ा देखा। परिजन शव को उठाकर घर ले गए। इधर, जब मंजीत के घर में घुसे तो वहां वह भी खून से लथपथ पड़ा था, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसपी अतुल शर्मा, एएसपी अनिल यादव, सीओ सुनील दत्त घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घर से मंजीव के शव के पास पड़ा तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस अफसरों ने घटना की चश्मदीद हिना से पूछताछ की। हिना ने सिर्फ इतना बताया कि जब वह अर्चना के साथ जा रही थी तब किसी ने एकाएक उसे धक्का देकर गिरा दिया फिर अर्चना को गोली मार दी। अर्चना के भाई अनु वर्मा की ओर से घुंघचाई पुलिस ने मंजीत यादव के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

सीओ सुनील दत्त ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला एकतरफा प्यार का सामने आया है। घटना के समय मंजीत ने छात्रा से कुछ नहीं कहा। छानबीन में पता चला है कि मंजीत छात्रा से कुछ कहता था, जिसका वह विरोध करती थी। दहशत के चलते घटना की चश्मदीद कुछ खास जानकारी नहीं दे सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed