फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After all, the conciliation with mental retardation

आखिर मानसिक मंदित से कुकर्म प्रयास मामले में करा दी गई सुलह

Tue, 29 Aug 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Tue, 29 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस बनी रही लापरवाह, पंचायत कर निपटाया गया विवाद
विज्ञापन

मानसिक मंदित युवक से कुकर्म की कोशिश करने के मामले में आरोपी शिक्षक को आखिरकार अभयदान मिल ही गया। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने चार दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत कराकर मामले को लेनदेन कर निपटा दिया गया है।  

बता दें कि अमरिया क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 25 वर्षीय मानसिक मंदित युवक से कुकर्म की कोशिश करने का आरोप लगा था। शनिवार को इस मामले की तहरीर अमरिया पुलिस को दी गई थी। चौकी प्रभारी दियूनी डैम बलवीर सिंह तहरीर मिलने की बात स्वीकारते रहे और सिर्फ अभद्र टिप्पणी करने का मामला बता टाल दिया गया था। उधर पुलिस के कार्रवाई न करने पर कुछ लोगों ने मामले को निपटाने के लिए पंचायत करानी शुरू कर दी। सोमवार को दिन भर चली पंचायत के बाद मामला निपटा दिया गया है। बताते है कि इसमें कुछ संभ्रात लोग भी बिचौलिये की भूमिका निभाने में जुटे रहे। इसके अलावा चौकी पुलिस के मामला संज्ञान में होने के बाद भी कार्रवाई न करना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed