{"_id":"6a19ea8ab1e72e0ac40f03dd","slug":"after-a-long-wait-flood-control-work-on-the-sharda-river-began-in-naujhala-no-2-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-160694-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लंबे इंतजार के बाद नौजल्हा नंबर दो में शुरू हुआ शारदा नदी का बाढ़ नियंत्रण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लंबे इंतजार के बाद नौजल्हा नंबर दो में शुरू हुआ शारदा नदी का बाढ़ नियंत्रण कार्य
विज्ञापन
नौजल्हा नंबर दो क्षेत्र में नदी किनारे पोलैंड मशीन से होता खोदाई कार्य। संवाद
- फोटो : Archive
नोमैंस लैंड से सटे इलाके में पिछले वर्ष नदी ने पहुंचाया था नुकसान
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे नौजल्हा नंबर दो गांव में शारदा नदी के कटान से प्रभावित क्षेत्र में आखिरकार बाढ़ नियंत्रण कार्य शुरू हो गया। बाढ़ खंड की ओर से शुक्रवार को पोकलैंड मशीन लगाकर नदी किनारे खोदाई कार्य का शुभारंभ कराया। लंबे समय से इस कार्य की मांग कर रहे ग्रामीणों ने राहत महसूस की।
नोमैंस लैंड से सटे नौजल्हा नंबर दो क्षेत्र में गत वर्ष बरसात के अंतिम दौर में शारदा नदी ने दाहिने किनारे की ओर तेजी से कटान किया था। कटान की चपेट में नोमैंस लैंड का बड़ा हिस्सा भी आ गया था। इससे सीमा क्षेत्र के गांवों पर खतरा मंडराने लगा था। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि सिंचाई विभाग इस संवेदनशील क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र बाढ़ नियंत्रण कार्य शुरू कराएगा, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने कुछ समय पूर्व सीमा क्षेत्र में प्रदर्शन कर आंदोलन शुरू किया था। ग्रामीणों ने तत्काल बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कराने की मांग उठाई थी। आंदोलन के बाद जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था।
दोनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र बाढ़ नियंत्रण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया था। बताया जाता है कि जिलाधिकारी ने मौके से ही सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव से वार्ता की थी, जबकि विधायक बाबूराम पासवान ने भी लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर कार्य शुरू कराने की मांग की थी। लगातार प्रयासों के बाद शुक्रवार को बाढ़ खंड पूरनपुर की ओर से पोकलैंड मशीन मौके पर पहुंची और नदी किनारे खोदाई कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
अभियंताओं के अनुसार पुराने कार्यों को मजबूती देने के साथ एक या दो ठोकरों का निर्माण भी कराया जाएगा। विभागीय अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि नौजल्हा नंबर दो क्षेत्र में कार्य शुरू करा दिया गया है। अभियंताओं को निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं। संवाद