फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Advocates gave 14 point memorandum to SDM

Pilibhit News: अधिवक्ताओं ने एसडीएम को दिया 14 सूत्री ज्ञापन

Tue, 04 Apr 2023 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Advocates gave 14 point memorandum to SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीसलपुर। तहसील बार एसोसिएशन और प्रगतिशील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को नवागत उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता को 14 सूत्री ज्ञापन देकर मांगे पूरी कराने का अनुरोध किया।
ज्ञापन में उपजिलाधिकारी न्यायालय में वादों की पत्रावलियों की पेशी क्रमानुसार लगाए जाने, न्यायालय कक्ष में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए फर्नीचर व्यवस्था कराने, नए अधिवक्ताओं के लिए तहसील परिसर में बैठने के लिए जगह उपलब्ध कराने, सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय के कर्मचारियों को पूरे समय पटल पर मौजूद रहने की व्यवस्था कराने, तहसील परिसर के शौचालयों की सफाई नियमित रूप से सुनिश्चित कराने आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु बाजपेई, महासचिव मनोज कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चमनपाल सिंह, अवनीश शुक्ला, उमेश शुक्ला, प्रगतिशील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, सचिव ओमचंद्र माथुर, श्याम कृष्ण मौर्य, जगपाल मौर्य आदि अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed