फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Adverse entry to BDO of Purnanpur and clerk

पूरनपुर के बीडीओ और लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 20 Mar 2017 11:07 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Mon, 20 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने का असर जिले में दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में ढिलाई बरतने पर सीडीओ ने पूरनपुर बीडीओ एवं लिपिक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष इंदिरा आवास योजना को बंद कर प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी। इसके लिए सभी ब्लाकों से पात्रों का चयन, उनकी जांच एवं बैंक खाते आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने इसकी समीक्षा की जिसमें पूरनपुर को छोड़कर शेष सभी ब्लाकों में स्थिति लगभग ठीक मिली। पूरनपुर में 2556 आवासों के लक्ष्य के अनुरूप लगभग 1500 पात्रों का डाटा ही उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा जीओ टैंगिग (फोटो अपलोडिंग) व डीआरडीए से खाता आदि जोड़ने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी। इस पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की और पूरनपुर के खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार पांडेय एवं पटल सहायक नावेद अख्तर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। एक सप्ताह में लक्ष्य पूरा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने बताया कि लापरवाही उजागर होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। यदि तय समय में काम पूरा हो जाता है तो इसे निरस्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed