फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Adopt organic farming for better future

बेहतर भविष्य के लिए जैविक खेती अपनाए

Wed, 22 Mar 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 22 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Adopt organic farming for better future
बेहतर भविष्य के लिए जैविक खेती अपनाए
रासायनिक खाद के प्रयोग से अन्न के साथ भूमिजल भी जहरीला हो रहा है। इसके चलते कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां बढ़ रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए हमें खेती में रासायनिक खाद का प्रयोग छोड़कर जैविक खेती अपनानी होगी। यह विचार केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कृषि मेले का शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। कृषि विभाग की ओर से रामलीला मैदान में तीन दिवसीय मंडल स्तरीय कृषि मेले का आयोजित किया गया। सुबह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इसका शुभारंभ किया। स्टालों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि गन्ना, गेहूं और धान की परंपरागत खेती को छोड़ मेंहदी, औषधीय फसलों, सेव एवं फूलों की खेती अपनाने पर जोर दिया जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों का उत्पादन बढ़ना चाहिए लेकिन इसके लिए रासायिक खादों का अंधाधुंध प्रयोग ठीक नहीं है। इस मौके पर आईवीआरआई के वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र गौड़, डॉ. एम पात्रा, डॉ. के. महेंद्रन, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका, डॉ. रीना सेठी, डॉ. एनसी त्रिपाठी, डॉ. मोहसिन ने किसानों को खेती एवं पशुओं संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, डीएम मासूम अली सरवर, एडीएम अजयकांत सैनी, संयुक्त कृषि निदेशक राजवीर सिंह, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, उप कृषि निदेशक डीवी सिंह, जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू, एसडीओ ऋतुषा तिवारी, डीसीओ राजेश्वर सिंह, डीएसओ रमन मिश्रा, उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह, सीवीओ डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, राजकुमार, प्रदीप मिश्रा, जिला विज्ञान क्लब के लक्ष्मीकांत शर्मा, अवधराज सिंह, इफको प्रबंधक नरेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्टॉलों पर यंत्र व योजनाओं की जानकारी
किसानों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों एवं कंपनियों की ओर से स्टाल लगाए थे। किसानों ने आधुनिक कृषि यंत्रों के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। यंत्र एवं खाद दवाओं के अलावा खादी, बाल विकास एवं पोषाहार, स्वास्थ्य विभाग, जिला क्लब, वन विभाग के भी स्टाल लगाए गए।फोटो-- 22 पीबीटीपी 7, 8, 9
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed