{"_id":"586552914f1c1b255eeebbfe","slug":"ado-panchayat-suspended-irregularity-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता में प्रभारी एडीओ पंचायत सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता में प्रभारी एडीओ पंचायत सस्पेंड
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानों के प्रशिक्षण को मिली धनराशि में गोलमाल करने एवं बैठक में अनुपस्थित रहने और डीपीआरओ से अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर बिलसंडा के प्रभारी एडीओ पंचायत को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच बीडीओ अमरिया को सौंपी गई है। बिलसंडा में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी पर एडीओ पंचायत का प्रभार है। प्रभारी एडीओ होने के बाद उन्होंने पिछले दिनों हुए प्रधानों के प्रशिक्षण को मिली 2.65 लाख रुपये का समायोजन नहीं कराया। कई बार कहने के बाद भी समायोजन न देने पर इसे वित्तीय अनियमितता माना गया। वहीं डीपीआरओ द्वारा बुलाई गई बैठक में वह बिना कारण अनुपस्थित रहे। डीपीआरओ देवेंद्र कुमार के फोन करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जो अनुशासनहीनता हीनता की श्रेणी में आता है। उन्होंने ने मामले की जानकारी फोन पर डीएम को दे दी। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने प्रभारी एडीओ पंचायत को निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश में प्रशिक्षण धनराशि का समायोजन प्रस्तुत न करने, विभागीय बैठक में जानबूझकर अनुपस्थित रहना और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाया है। निलंबन के साथ मामले की जांच बीडीओ अमरिया को सौंपकर 15 दिन में आरोप पत्र तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया है। इस दौरान प्रभारी एडीओ पंचायत बीसलपुर विकास खंड से संबद्ध रहेंगे। डीपीआरओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय अनियमितता सहित कई आरोपों में रवि प्रकाश मिश्रा को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन