{"_id":"592d76ac4f1c1bdf7bbdb0cc","slug":"administration-in-preparation-for-tackling-floods","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से निपटने की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से निपटने की तैयारी में जुटा प्रशासन
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 30 May 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा में आने वाली बाढ़ से निपटने को पूरनपुर और कलीनगर तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए दस बाढ़ चौकियां बनाने के साथ उन पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। बाढ़ से निपटने के लिए कर्मचारियों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, कोटेदारों की बैठक की जा चुकी है। बारिश में शारदा नदी की बाढ़ हर साल तहसील क्षेत्र में तबाही मचाती है। पिछले कई सालों से बाढ़ से लोगों को बेघर होना पड़ा है। सैकड़ों एकड़ भूमि पर जलभराव से फसलें प्रभावित हुई, तो भू कटान से भारी तबाही मची। अबकी बार बाढ़ से निपटने को प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पूरनपुर और कलीनगर तहसील मुख्यालय पर बाढ़ को लेकर बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों के प्रधानों, विभिन्न विभाग के कर्मचारियों, नाविकों की बैठक हो चुकी है। बैठक में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। एआरके हरीराम और कलीनगर के एआरके रामकुमार सिंह राना ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर राजस्व, स्वास्थ्य, पशु पालन, चकबंदी, पुलिस, विकास विभाग के कर्मचारियों की बाढ़ चौकियों पर ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों को बाढ़ की सूचना पर अलर्ट रहने और समय से बाढ़ की सूचना तहसील मुख्यालय को देने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन